A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

रायपुर- लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद एक बार फिर मोदी सरकार बनने जा रही है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री की कमान संभालने वाले हैं। नरेन्द्र मोदी जी को सर्वसम्मति से एनडीए का नेता चुने जाने को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता को बधाई दी है। 

X पर ट्वीट करते हुए सीएम ने लिखा- 

पिछले दस सालों में आपके साथ ने हमारी नीतियों को आगे ले जाने के लिए भरोसा जताया है। कुशल और मजबूत नेतृत्व में एनडीए सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को देशवासियों ने हर क्षेत्र में विकसित होता देखा है। इसलिए 140 करोड़ भारतवासियों को मैं बधाई देता हूं। मैं इस महत्वपूर्ण फैसले के लिए भाजपा के सभी सहयोगी दलों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

सीएम ने 71 दिनों में 133 सभाओं को संबोधित किया

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर पार्टी नेतृत्व का भरोसा बढ़ा है। श्री साय ने पार्टी के चुनावी अभियान में शामिल होकर उन्होंने जबरदस्त तरीके से काम किया है। मुख्यमंत्री ने पूरे लोकसभा चुनाव के दौरान 71 दिनों में 133 सभाओं को संबोधित किया है। इस दौरान वे ओडिशा, मध्यप्रदेश, झारखंड में भी चुनाव प्रचार अभियान में शामिल हुए और कुल 25 जनसभा एवं कुछ रोड शो को संबोधित किया। एग्जिट पोल में तीनों राज्यों में भाजपा को बढ़त बताई जा रही है। 

ओडिशा में भी बने स्टार प्रचारक  

20 मार्च 2024 को दंतेवाड़ा में माँ दंतेश्वरी के दर्शन-पूजन के बाद श्री साय ने अपने चुनावी अभियान का शुभारम्भ किया। गत 20 मार्च से 29 मई तक छत्तीसगढ़ में चौंसठ जनसभाएं मुख्यमंत्री ने ली हैं। जबकि छत्तीसगढ़ के बाहर मध्यप्रदेश, ओडिशा और झारखंड में तैंतीस आमसभाएं और रोड शो की कमान संभाली है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन की दृष्टि से भी अगर देखें तो उन्होंने बस्तर में दो सहित सभी ग्यारह लोकसभा सीटों में एक-एक कार्यकर्ता सम्मेलन कर कुल बारह कार्यकर्ता सम्मेलन में अपनी उपस्थिति दी है। सामाजिक सम्मेलनों की यदि बात करें तो लगभग चौबीस बड़े सामाजिक सम्मेलनों को विष्णु देव साय संबोधित कर चुके हैं।