A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को जमशेदपुर में रोड किया। यहां पर उन्होंने झारखंड की सभी 14 सीटों के साथ छत्तीसगढ़ की भी सभी 11 सीटें जीतने की बात कही। इसी के साथ कहा, जिस राज्य का मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हो, उस राज्य के लिए इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा। यहां एक मंत्री भी ईडी की गिरफ्त में हैं। उनके नौकर के यहां से करोड़ों रुपए बरामद हुए हैं। यह सब राज्य के लिए चिंतनीय विषय है।
श्री साय ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, यहां सांसद व भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के पक्ष में रोड शो में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा, राज्य में जब डबल इंजन की सरकार नहीं होने के कारण यहां के लोगों को केंद्र की सभी योजनाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। इन्ही गठबंधन की सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। इसके अलावा राजनैतिक अस्थिरता की वजह से राज्य का विकास अवरुद्ध है और राज्य सरकार की नीतियों के कारण नक्सलवाद यहां फिर से पनप रहा है।
जमशेदपुर में किया रोड शो
मुख्यमंत्री साय ने गुरुवार को जमशेदपुर में सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के पक्ष में समर्थन के लिए भव्य रोड शो किया। रोड शो साकची स्थित बोधि मंदिर मैदान प्रारंभ हुआ जो स्ट्रेट माइल रोड होते हुए एग्रिको मैदान पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं का जोश भूतपूर्व था। सड़क के दोनों तरफ भारी भीड़ जमा थी। श्री साय ने यहां आम जनता और जमशेदपुर भाजपा का आभार व्यक्त किया है।
छत्तीसगढ़ और झारखंड जुड़वा भाई
श्री साय ने कहा कि, झारखंड और छत्तीसगढ़ जुड़वा भाई हैं। स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने एक साथ इन दोनों प्रदेशों के साथ ही उत्तरांखंड प्रदेश का भी गठन किया था। छत्तीसगढ़ में 15 वर्ष तक भाजपा सत्ता में रही। सिर्फ एक बार कांग्रेस के लोक-लुभावनी घोषणाओं को मान कर उसे सत्ता में लाया, लेकिन वह जनता की उम्मीदों व विश्वास पर खरा नहीं उतरी। परिणाम यह हुए कि छत्तीसगढ़ में वर्ष 2023 में संपन्न विधानसभा चुनाव में पुनः भाजपा के पक्ष में जनादेश आया और पार्टी की सरकार बनी।
