A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
रायपुर- इन दिनों एक नाम की खासी चर्चा है। वह नाम है भाजपा के वरिष्ठ नेता और वर्तमान में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल का। श्री अग्रवाल को जैसे ही रायपुर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया गया, वैसे ही उनके केंद्र में मंत्री बनाए जाने की चर्चा शुरू हो गई। लेकिन उन्हें केंद्रीय कैबिनेट में जगह नहीं मिली। बारिश के बाद नगर निगम ने एक बार फिर गरीबों के मकानों पर बुल्डोजर चला दिया। अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम लगातार कार्यवाही कर रहा है। वह कार्यवाही अभी तक जारी हैं। बारिश से पहले नगर निगम को अवैध अतिक्रमण हटाने की याद नहीं आई। खैरागढ़ में स्थित ऐतिहासिक इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति पद्मश्री ममता चंद्राकर को राज्यपाल ने हटा दिया है।
शुक्रवार की बड़ी खबरें
बृजमोहन पर छलक रहा कांग्रेस का प्यार : भाजपा ने दे डाली भूपेश को कड़वी सलाह, कहा- मंथरा बनने की कोशिश ना करें : छत्तीसगढ़ की सियासत में इन दिनों एक नाम की खासी चर्चा है। वह नाम है भाजपा के वरिष्ठ नेता और वर्तमान में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल का। श्री अग्रवाल को जैसे ही रायपुर लोकसभा क्षत्र से प्रत्याशी बनाया गया, वैसे ही उनके केंद्र में मंत्री बनाए जाने की चर्चा शुरू हो गई। लेकिन उन्हें केंद्रीय कैबिनेट में जगह नहीं मिली। हाल ही में उन्हें विधायक और राज्य के मंत्री पद भी छोड़ना पड़ा। इसके बाद विपक्ष को अचानक बृजमोहन अग्रवाल बेचारे नजर आने लगे हैं। विपक्ष को ऐसा लगने लगा है कि बृजमोहन अग्रवाल के साथ भाजपा न्याय नहीं कर रही है।
बरसात सिर पर आई तब निगम को याद आया अतिक्रमण : चांटीडीह के मेलापारा में 742 घरों पर चला डाला बुलडोजर : बारिश के बाद नगर निगम ने एक बार फिर गरीबों के मकानों पर बुल्डोजर चला दिया। अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम लगातार कार्यवाही कर रहा है। वह कार्यवाही अभी तक जारी हैं। बारिश से पहले नगर निगम को अवैध अतिक्रमण हटाने की याद नहीं आई। बारिश रुकने के बाद आज सुबह से मकान और दुकान को बुल्डोजर से तोड़ने की कार्यवाही की जा रही हैं।
ममता चंद्राकर कुलपति पद से हटाई गईं : खैरागढ़ इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय का प्रभार कमिश्नर को, नियुक्ति पर उठे थे सवाल : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में स्थित ऐतिहासिक इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति पद्मश्री ममता चंद्राकर को राज्यपाल ने हटा दिया है। उल्लेखनीय है कि, नियुक्ति के वक्त ही उनको लेकर कई सवाल उठ रहे थे। लेकिन अब उनके खिलाफ राष्ट्रपति से सम्मानित शिक्षक बीआर यादव ने सत्याग्रह कर मोर्चा खोल दिया था, जिसके बाद कार्रवाई की गई है। वहीं लोकसभा चुनाव के दौरान भी कई कर्मचारियों के विद्रोह किए जाने की जानकारी मिली थी।
भ्रष्टाचार ने ली DEO की बलि : कोरोना काल में सूखा राशन घोटाला, जांच में सही पाए गए आरोप, अब गिरी निलंबन की गाज : प्रदेश सरकार ने बस्तर की जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और ये जिम्मेदारी बलिराम बघेल को दे दी है। दरअसल, 2019 में कोविड के दौरान केन्द्रीय भण्डार, नेकॉफ और एन.सी.सी.एफ के जरिए नियमों का उल्लघंन किया गया था। जिसकी जांच चल रही थी। इस जांच में भ्रष्टाचार का आरोप सही पाया गया।
दैत्यों की तरह बेलगाम दौड़ रहे वाहन : हादसों से थर्राया इलाका, सालभर की बच्ची के सिर से उठा पिता का साया : विधानसभा इलाके के सड़क पर यमदूत बनकर बेलगाम वाहन दौड़ रहे हैं । हादसों का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है। टेकारी फोर लाइन हादसे के बाद अब विधानसभा के पास बुधवार की रात को वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
