A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में तोड़फोड़ और आगजनी करने वाले विभिन्न संगठनों के लगभग 200 लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। कलेक्टर केएल चौहान ने हरिभूमि डाट काम को बताया कि, लगातार पूछताछ की जा रही है और गिरफ्तारियां भी हो रही हैं।
मंगलवार को कहां क्या हुआ
बलौदाबाजार हिंसा : अब एक्शन में प्रशासन, दो सौ लोग हुए गिरफ्तार, कई कांग्रेसी नेताओं के भी आए नाम... छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में तोड़फोड़ और आगजनी करने वाले विभिन्न संगठनों के लगभग 200 लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। कलेक्टर केएल चौहान ने हरिभूमि डाट काम को बताया कि, लगातार पूछताछ की जा रही है और गिरफ्तारियां भी हो रही हैं। नुकसान का आकलन पीडब्ल्यूडी विभाग कर रहा है। दस्तावेजों के लिए लिस्टिंग की जा रही है। आरोपियों की पहचान सीसी टीवी वीडियो फुटेज के माध्यम से किया जा रहा है।
बलौदाबाजार में बवाल : उपद्रव के लिए जिम्मेदारी तय, जारी हुई नामों की सूची, इन्हीं से नुकसान की भरपाई करा सकता है प्रशासन... छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिला मुख्यालय में उपद्रव करने वालों की प्रशासन ने पहचान कर ली है। प्रशासन की तरफ से उपद्रव के लिए जिम्मेदार संगठनों के पदाधिकारियों के नामों की सूची भी जारी कर दी गई है।
अब नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी शुरू : वार्डों के परिसीमन के लिए आदेश जारी, कलेक्टर्स को जल्द प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश... साल 2023 के आखिरी महीने में विधानसभा और फिर साल 2024 की शुरुआत में ही लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। चुनाव से पहले प्रदेश के सभी शहरों के वार्डों का जनसंख्या के हिसाब से परिसीमन किया जाएगा। ज्यादा आबादी वाले वार्डों के वोटर्स का पास की कम आबादी वाले वार्डों में समायोजन होगा। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के सभी कलेक्टर्स को वार्डों के परिसीमन करने का आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश में वार्डों के परिसीमन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
हार पर कांग्रेस में रार : समीक्षा की मांग, संगठन में फेरबदल की भी सुगबुगाहट - लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ को मिली करारी हार के बाद कांग्रेस के नेता हार की समीक्षा की मांग उठाने लगे हैं। चुनाव में प्रत्याशी चयन से लेकर अन्य मामलों में पहले भी नाराजगी सामने आई थी। हार के बाद अब वरिष्ठ नेताओं ने कई लोकसभा में बाहर से प्रत्याशी उतारे जाने और स्थानीय लोगों को दरकिनार करने का मुद्दा बना लिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी में फेरबदल की सुगबुहाट शुरू हो गई है। प्रदेश प्रभारी और कांग्रेस हाईकमान को चुनाव के समय कांग्रेस पदाधिकारियों ने पत्र लिखकर संगठन में अनियमितता सहित कई मामलों से अवगत कराया था।
पुलिस भर्ती : 6 हजार पद, हाईटेक तरीके से होगा चयन, सात लाख हैं उम्मीदवार - छत्तीसगढ़ पुलिस में करीब छह हजार जवानों की भर्ती प्रक्रिया के लिए हाईटेक तरीके अपनाए जाएंगे। पुलिस जवानों की भर्ती में शारीरिक दक्षता की जांच से लेकर लिखित परीक्षा के दौरान भी तकनीक का सहारा लिया जाएगा। इन पदों के लिए करीब सात लाख उम्मीदवार हैं। कोशिश ये होगी की पूरी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से हो सके।
अस्पताल के फर्श पर बच्चे का जन्म : हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी, जिम्मेदारों को थमाया नोटिस - बिलासपुर के एक अस्पताल में फर्श पर गर्भवती महिला द्वारा बच्चे को जन्म देने के मामले में हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया। हाईकोर्ट ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने स्वास्थ्य सचिव से हलफनामे पर जवाब तलब किया है।
