A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

सुकमा। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। ऐसे में बस्तर और कांकेर पर भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंकी दी है। बुधवार को प्रदेश के वनमंत्री केदार कश्यप ने मिडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, 4 जून को जो परिणाम आने वाले हैं वह लोगों के जहन में है। इस बार भाजपा 400 पार सीट के साथ देश में पूर्ण बहुमत के साथ फिर से मोदी जी की सरकार बनाएगी।

बुधवार को कहां क्या हुआ

 लुटेरी निकली दुल्हन : फेसबुक पर दोस्ती, प्यार के बाद रचाई शादी, सुहागरात को सोता रहा पति रुपये लेकर दुल्हन फरार : छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में एक लुटेरी दुल्हन शादी की पहली रात ही दूल्हे के परिवार को लूटकर फरार हो गई। दरअसल, दूल्हा सोता ही रह गया और दुल्हन कैश और सोने-चांदी लेकर भाग गई। यह मामला सारंगढ़ थाना क्षेत्र के अमझर गांव का है। 

गर्मी से प्रदेश में दूसरी मौत : हाइवे किनारे मिली वृद्धा की लाश, हीट वेव से मौत की आशंका: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर जारी है और पारा 46 डिग्री पार कर चूका है। बुधवार को सिमगा में ग्राम ठेकुना के पास रायपुर बिलासपुर हाईवे के किनारे एक वृद्ध महिला की लाश मिली है। भीषण गर्मी की तपिश की वजह से 70 वर्षीय महिला की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। महिला की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

दो भाजपाइयों को नक्सल धमकी : धर्म परिवर्तन के नाम पर लोगों को लड़ाने का लगाया आरोप, पर्चे फेंककर कहा- मार देंगे : बस्तर में नक्सली लगातार अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। जगदलपुर के लोडंडीगुड़ा थाने से महज 100 मीटर की दूरी में उन्होंने पर्चे फेंके हैं। इससे इलाके के लोग दहशत में हैं। 

प्लांट के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा : दूषित पानी से सैकड़ों एकड़ फसल तबाह, लोगों ने सौंपा ज्ञापन : छत्तीसगढ़ के बस्तर के सपनो का कारखाना कहा जाने वाला प्लांट किसानों के लिये मुसीबत साबित हो रहा है। जिले के नगरनार इलाके में लगे एनएमडीसी प्रबंधन के खिलाफ अब 10 पंचायतों के भू प्रभावित किसानों ने प्रदर्शन करने का मन बना लिया है।

4 जून को 400 पार : छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर भाजपा होगी काबिज- केदार कश्यप :  छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। ऐसे में बस्तर और कांकेर पर भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंकी दी है। बुधवार को प्रदेश के वनमंत्री केदार कश्यप ने मिडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, 4 जून को जो परिणाम आने वाले हैं वह लोगों के जहन में है। इस बार भाजपा 400 पार सीट के साथ देश में पूर्ण बहुमत के साथ फिर से मोदी जी की सरकार बनाएगी।

राजधानी में लूटपाट : बदमाशों ने युवक से लूटे 7000, फिर की शराब पार्टी...पीड़ित दोस्त की शादी से आ रहा था वापस : राजधानी रायपुर में लूटपाट की वारदात इस कदर बढ़ गई है, हर जगह आपकी चीजों पर चोरों की नजर है। कभी किसी महिला की चेन तो कभी किसी युवक और बुर्जुग की जेब पर डाका डाला जा रहा है। ऐसा ही कुछ दोस्त की शादी से वापस आ रहे युवक के साथ हुआ है।