एसपी हुए पदोन्नत : बलौदाबाजार एसपी को डीजीपी जुनेजा ने पहनाया बैज

Promotion, Chhattisgarh Police Department, raipur news, chhattisgarh news
X
छत्तीसगढ़ पुलिस महानिरीक्षक अशोक जुनेजा विजय अग्रवाल को बैज पहनाते हुए
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में अधिकारियों की पदोन्नति की गई है। इसी क्रम में बलौदाबाजार पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल को ग्रेड वन में पदोन्नत किया गया है।

कुश अदग्रवाल-बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में अधिकारियों की पदोन्नति की गई है। इसी क्रम में बलौदाबाजार पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल को ग्रेड वन में पदोन्नत किया गया है। छत्तीसगढ़ पुलिस महानिरीक्षक अशोक जुनेजा ने उन्हें बैज पहनाकर पदोन्नति की औपचारिकता पूरी की।

विजय अग्रवाल 2012 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी हैं और उनकी नई पदोन्नति उन्हें वरिष्ठ परिसर श्रेणी में शामिल करती है। उनके इस प्रमोशन से जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

विजय अग्रवाल की पदोन्नति से अपराध नियंत्रण में तेजी की संभावना

कहा जा रहा है कि, उनकी पदोन्नति से जिले में पुलिसिंग के कामों में भी ज्यादा सुधार होगा और प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। विजय अग्रवाल की कार्यशैली और उनकी नेतृत्व क्षमता के कारण जिले में अपराध नियंत्रण में तेजी आने की संभावनाएं भी जताई जा रही है। यह पदोन्नति पुलिस विभाग के अधिकारियों के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव रहै जो राज्य की कानून व्यवस्था को ज्यादा प्रभावी बनाने में सहायक होगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story