Logo
election banner
दो नाबालिग छात्राओं को भगा ले जाने की खबर जैसे ही क्षेत्र में फैली बवाल मच गया। हिंदू संगठनों के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। हंगामा मच गया।

संतोष कश्यप- अंबिकापुर। सरगुजा जिले के रघुनाथपुर क्षेत्र में उसे वक्त बवाल मच गया, जब पता चला कि दो नाबालिग छात्राओं को दो मुस्लिम छात्र बहला- फुसलाकर भगा ले गए हैं। इस बात की जैसे ही क्षेत्र मैं जानकारी फैली वैसे ही हिंदू संगठनों के लोगों ने एकत्रित होकर रघुनाथपुर चौकी का घेराव कर दिया। 

बड़ी संख्या में सड़क पर उतर आए लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के साथ हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा इतना बढ़ गया कि, पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए हल्का बल का उपयोग किया। बिगड़ते माहौल को देखते हुए सरगुजा एसपी विजय अग्रवाल ने कई राजपत्रित अधिकारियों की ड्यूटी भी क्षेत्र में लगाई है। 

स्कूल के बाहर से आटो में बिठाकर ले गए

इस घटना के बारे में मिली विस्तृत जानकारी के मुताबिक, रघुनाथपुर क्षेत्र में सोमवार को दो छात्राएं स्कूल गई थीं, जिन्हें उसी स्कूल में कक्षा 11वीं में पढ़ने वाले मुस्लिम समुदाय के दो छात्र ऑटो में बिठाकर भगा ले गए। दोनों छात्राओं के घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन की एवं रघुनाथपुर पुलिस चौकी में मामले में शिकायत दर्ज कराई। 

आरोपी रांची से गिरफ्तार, छात्राएं बरामद

थोड़ी ही देर बात पता चला कि, दो छात्राओं को मुस्लिम समाज के दो  छात्र भगा ले गए। यह चर्चा जैसे ही क्षेत्र में पहुंची वैसे ही हिंदू संगठन के लोग आक्रोशित होकर थाने का घेराव करने पहुंच गए। हालांकि बताया जा रहा है कि, पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को झारखंड की राजधानी रांची से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों नाबालिग छात्राओं को भी बरामद किया गया है। 

छात्राओं का बयान दर्ज कर रही पुलिस

सरगुजा एसपी ने बताया कि, छात्राओं को भगाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 363, 366 पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। साथ ही नाबालिग छात्राओं का बयान दर्ज कराया जा रहा है। बयान के बाद पुलिस आगे मामले में कार्यवाही करेगी।

5379487