A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
रायपुर। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा क्षेत्रों में से भाजपा ने 10 पर या तो जीत दर्ज कर ली है या निर्णायक बढ़त बना ली है। केवल कोरबा लोकसभा सीट क बार फिर से कांग्रेस के पाले में गई है। यहां से भाजपा की राष्ट्रीय स्तर की नेत्री सरोज पांडेय पिछड़ गई हैं।
बृजमोहन अग्रवाल की लीड 5 लाख पार
बात करें रायपुर लोकसभा सीट की तो बीजेपी के बृजमोहन अग्रवाल ने बड़ी और निर्णायक बढ़त बना ली है। उनके कुल वोट साढ़े 8 लाख के पार हो गए हैं। वोटों की गिनती शाम सात बजे तक भी जारी है। विकास उपाध्याय के खिलाफ बृजमोहन की लीड साढ़े 4 लाख तक पहुंच गई है। फिलहाल कांग्रेस के विकास उपाध्याय को दोपहर 5 बजे तक 3 लाख 90 हजार वोट पड़े हैं।
बस्तर को मिला नया सांसद, लखमा हारे
बस्तर लोकसभा में बीजेपी से महेश कश्यप ने कांग्रेस के प्रत्याशी कवासी लखमा को 55,078 वोटों से हरा दिया है। बीजेपी से महेश कश्यप को 4,57,514 वोट मिले। वहीं कवासी लखमा को 4, 02, 436 वोट मिले। बस्तर, चित्रकोट और जगदलपुर इन तीन विधानसभा की मत पेटियों की गिनती जगदलपुर में हुई, जबकि नारायणपुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव और कोंटा (सुकमा) की उसी जिले के जिला मुख्यालय में वोटों की गिनती हुई। 14 और 16 राउंड में मत पेटियों की गिनती की गई।
जांजगीर-चांपा से शिवकुमार डहरिया 60 हजार वोट से हारे
जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट भी बीजेपी ने जीत ली है। कांग्रेस से पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया को बीजेपी की कमलेश जांगड़े ने करीब 60 हजार वोट से हरा दिया है। कमलेश जांगड़े को 6 लाख 60 हजार 262 वोट मिले। वहीं डहरिया को 6 लाख 1 हजार 747 वोट मिले हैं।
कोरबा में कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत 43601 वोटों से आगे
कोरबा लोकसभा सीट से BJP प्रत्याशी सरोज पांडेय को अब तक 524224 और कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत को 567825 वोट मिले हैं। यहां कांग्रेस 43, 601 वोट से आगे चल रही है। कोरबा में 27 प्रत्याशियों के लिए वोटिंग 7 मई को हुई थी। इसमें मुख्य मुकाबला BJP से सरोज पांडेय और कांग्रेस से ज्योत्सना महंत के बीच है। इस लोकसभा सीट में 75.63% प्रतिशत वोटिंग हुई।
राजनांदगांव में पूर्व सीएम भूपेश बघेल को 44635 वोटों से हारे
राजनांदगांव लोकसभा सीट के नतीजे आ गए हैं। BJP के संतोष पांडेय ने कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल को 44635 वोटों से हराया है। संतोष पांडेय को 7 लाख 05 हजार 761 वोट मिले, वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल को 6 लाख 61 हजार 126 वोट मिले हैं। बता दें कि राजनांदगांव में कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेता समेत 19 प्रत्याशियों ने चुनावी मैदान में थे।
कांकेर में बीजेपी प्रत्याशी भोजराज नाग 1884 वोटों से आगे
कांकेर लोकसभा सीट में बीजेपी प्रत्याशी भोजराज नाग को 597624 और कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर को 595740 वोट मिले हैं। यहां बीजेपी 1884 वोट से आगे चल रही है। कांकेर में 9 प्रत्याशियों के लिए वोटिंग 26 अप्रैल को हुई थी। इस लोकसभा सीट में 73.50% प्रतिशत वोटिंग हुई। 3 लेयर में सुरक्षा व्यवस्था है। इस लोकसभा में 4 जिले के 8 विधानसभा क्षेत्र शामिल है।
सरगुजा में चिंतामणि महाराज 648378 वोटों से जीते
सरगुजा लोकसभा क्षेत्र से चिंतामणि महाराज करीब 64 हजार 585 मतों से चुनाव जीत गए हैं। सरगुजा लोकसभा में यह भाजपा की लगातार पांचवीं जीत है। बीजेपी के चिंतामणि महाराज को 7 लाख 13 हजार 200 वोट मिले। वहीं कांग्रेस से शशि सिंह को 648378 वोट मिले। पिछले चार लोकसभा चुनाव के मुकाबले में यह वोट का अंतर सबसे कम हैं। सरगुजा लोकसभा अंतर्गत आने वाले 8 विधानसभाओं में से पांच में भाजपा और तीन में कांग्रेस को बढ़त मिली है।
महासमुंद में रूपकुमारी चौधरी 687730 वोटों से आगे
महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से ग्रेस प्रत्याशी पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू काफी पीछे चल रहे हैं। वहीं भाजपा की रूपकुमारी चौधरी 687730 वोटों से आगे चल रही हैं। बीजेपी की रूपकुमारी चौधरी ने कांग्रेस के दिग्गज नेता ताम्रध्वज को बड़े मार्जिन से पीछे छोड़ दिया है। रूप चौधरी को करीब 6 लाख वोट पड़ गए हैं और 1 लाख से ज्यादा की बढ़त भी मिल गई है।
बिलासपुर में तोखन साहू 128736 वोटों से आगे
बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के तोखन साहू को अब तक 5,55,961 वोट मिल चुके हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव को 4,27,225 मत मिले हैं। इस तरह से तोखन साहू 1,28,736 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं। अभी कई राउंड की काउंटिग जारी है, इस लिहाज से जीत के अंतर में और इजाफा होने की पूरी संभावना है।
दुर्ग में विजय बघेल 3 लाख 10 हजार मतों से आगे
दुर्ग लोकसभा सीट में सांसद विजय बघेल अब अपनी निर्णायक बढ़त की ओर है। भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने कांग्रेस के राजेन्द्र साहू को 11 राउंड की गिनती के बाद 3 लाख 10 हजार मतों से बढ़त बनाई है। इसके साथ भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
रायगढ़ में राधेश्याम राठिया 240391 वोटों से आगे
रायगढ़ लोकसभा सीट में बीजेपी के राधेश्याम राठिया और कांग्रेस की मेनका सिंह के बीच मुकाबला है। जहां राधेश्याम राठिया 240391 वोटों से कांग्रेस की मेनका सिंह से आगे चल रहे हैं। उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। इसके साथ भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
