पुस्तक विमोचन और सम्मान समारोह : डॉ. नीलकंठ की किताब का विमोचन, दो साहित्यकार किए गए सम्मानित

Literary personalities of the district attended the book release and felicitation ceremony
X
पुस्तक विमोचन और सम्मान समारोह पर शामिल हुए जिले के साहित्यकार
लोक कला और साहित्य संस्था सिरजन जिला इकाई दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में डॉ नीलकंठ देवांगन की कृति ‘छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक पर्व तिहार बार’ का विमोचन किया गया।

दुर्ग। लोक कला और साहित्य संस्था सिरजन जिला इकाई दुर्ग ने निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम नेहरू नगर भिलाई में रविवार 19 जनवरी को साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ परदेशी राम वर्मा वरिष्ठ साहित्यकार, समीक्षक और संपादक भिलाई रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नारायण वर्मा अध्यक्ष न्यू ऋतम्भरा साहित्य समिति कुम्हारी ने की।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में डॉ. अंकुश देवांगन मूर्तिकार और सदस्य ललित कला अकादमी संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली, डॉ. डी पी देशमुख संपादक कला परम्परा भिलाई, डॉ. वेदवती मंडावी साहित्यकार और समाजसेवी भिलाई, आत्मा राम साहू ट्रस्टी अध्यक्ष निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम नेहरू नगर भिलाई और डॉ. दीनदयाल साहू प्रांतीय अध्यक्ष लोक कला और साहित्य संस्था सिरजन मौजूद रहे।

कुलदीप सिंह साहू स्मृति सम्मान से सम्मानित हुए दो साहित्यकार

इस कार्यक्रम में डॉ. नीलकंठ देवांगन की कृति ‘छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक पर्व तिहार बार’ का विमोचन किया गया। इसके साथ ही डॉ. नीलकंठ देवांगन और पुनूराम साहू राज, वरिष्ठ साहित्यकार मगरलोड को स्व कुलदीप सिंह साहू स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया।

अतिथियों ने डॉ नीलकंठ देवांगन की कृति पर की चर्चा

मौजूद अतिथियों ने डॉ. नीलकंठ देवांगन की कृति छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक पर्व तिहार बार पर विस्तृत चर्चा की। समस्त अतिथियों ने इस कृति पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, यह पुस्तक हमारे छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को आगे लाने के लिए महत्वपूर्ण है। इस दौरान अतिथियों ने कुलदीप सिंह साहू के साहित्यिक योगदान को भी रेखांकित किया।

ये रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में नावेद रजा, यशवंत सूर्यवंशी, बैकुंठ महानंद, टेकचंद साहू, नोमिन साहू पार्षद के साथ ही गुरूर,दुर्ग- भिलाई के अलावा अन्य अंचल के साहित्यकार, कला प्रेमी और कबीर आश्रम के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार जागृति सार्वा और आभार प्रदर्शन लाल जी साहू जिलाध्यक्ष लोक कला एवं साहित्य संस्था सिरजन ने की।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story