A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

संदीप करिहार-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर जारी है। बिलासपुर जिले में पारा 46 पार कर गया है। जहां भीषण गर्मी की वजह से घर में रखे फ्रिज के कम्प्रेशर में अचानक ब्लास्ट हो गया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। ब्लास्ट होने के बाद घर मे मौजूद लोगों ने किसी तरह घर से बाहर निकलर अपनी जान बचाई। 

मिली जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत इस हादसे में किसी तरह से पूरा परिवार बाल-बाल बचा। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम को दी। जिसके बाद उन्होंने आग पर काबू पाया। आगजनी की इस घटना में घर का फ्रिज, टीवी और सोफा सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया। 

दुर्ग में भी भीषण गर्मी से एक महिला की मौत 

दुर्ग जिले में भीषण गर्मी से एक महिला श्रमिक की मौत हो गई। मृतक महिला मनेरगा के तहत अहेरी नर्सरी में काम करती थी। काम के दौरान वह अचानक चक्कर खाकर बेहोश हो गई थी। मृतक महिला का नाम भद्रा बाई है। यह पूरा मामला नंदिनी थाने का है।

मौसम विभाग ने 20 जिलों में जारी किया येलो अलर्ट 

मौसम विभाग ने बताया कि, प्रदेश के 20 जिलों में हीट वेव चलने की संभावना है। अगले दो घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के बालोद, बलौदाबाज़ार, बेमेतरा, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, गौरेला पेंड्रा मरवाही, जांजगीर चांपा, कबीरधाम, कोरबा, महासमुंद, मोहला मानपुर-अंबागढ़ चौकी, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, रायगढ़, राजनांदगाव, सक्ति, सारंगढ-बिलाईगढ़ में हीट वेव चलने की संभावना जताई है।