A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

यशवंत गंजीर- कुरुद। छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं जिला संगठन भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार 18 दिसम्बर को भाजपा कुरुद विधानसभा अंतर्गत आने वाले मंडल कुरुद, भखारा, सिर्री एवं मेघा के लिए अध्यक्षों के नाम की घोषणा हो गई है। जिसमें इस बार पार्टी संगठन में सक्रिय रूप से कार्य करने वाले सभी युवा चेहरों को इस बार मंडल अध्यक्षों की कमान सौंपी गई। 

कृष्णकांत साहू और डॉ. लोकेश साहू

गौरतलब है कि, विगत दिनों भाजपा कार्यालय कुरुद में मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति हेतु निर्वाचन प्रक्रिया अपनाई गई थी। जिसमे उम्र सीमा का बंधन था। ऐसे पार्टी के कार्यकर्ता ही इसके योग्य थे जिसकी उम्र 35 से 45 वर्ष के बीच हो। बावजूद मेघा मंडल से निर्वाचित किये मंडल अध्यक्ष संतोष सोनी का नाम उम्र अधिक हो जाने के कारण घोषित नही किया जा सका। जिला नेतृत्व द्वारा उक्ताशय की जानकारी कुरुद विधानसभा के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय विधायक अजय चंद्राकर को दी गई। तब उक्त नाम में तब्दीली करते हुए मेघा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की रायशुमारी पश्चात कोई दूसरा काबिल युवा चेहरा का नाम पार्टी हाई कमान को भेजा गया। तत्पश्चात सोशल मीडिया के माध्यम से जारी हुई सूची में सभी नाम विधायक चंद्राकर के पसंदीदा एवं मंडल स्तर में बेहतर समन्वय स्थापित कर सकने वाले नामों जिसकी निर्वाचन प्रक्रिया के तहत सर्वसम्मति से नाम तय किया गया था उन्ही नामों की घोषणा की गई। 

रवि सिन्हा और कल्याण सिंह राजपूत

प्रदेश संगठन से बंद लिफाफा में आये हुए नाम घोषित

जारी मंडल अध्यक्षों के नामों में कुरुद से कृष्णकांत साहू जो कि वर्तमान में नगर पंचायत कुरुद में विधायक प्रतिनिधि है तय हुआ है। भखारा मंडल से एक युवा चेहरा जो कि सिन्हा समाज से आते है व एक बिजनेसमैन सुपेला निवासी रवि सिन्हा को चुने गये है। वहीं सिर्री मंडल से ग्राम फुसेरा से दो बार के सरपंच डॉ लोकेश साहू को चुना गया है। इसी कड़ी में  संतोष सोनी की जगह ग्राम सौंगा के युवा चेहरा जो कि भाजयुमों के हर एक कार्यक्रमो में अग्रणी पंक्ति में देखे जाते रहे है ग्राम सौंगा निवासी कल्याण सिंह राजपूत का नाम तय किया गया है। उक्त सभी नामो को चुनाव प्रभारी द्वारा प्रदेश संगठन से आए लिफाफा को खोलकर नाम घोषणा किया गया है। नाम घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।