A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
रायपुर। प्रदेश में भाजपा के सभी 36 संगठनों जिलों में नए जिलाध्यक्षों का ऐलान 6 दिसंबर को हो जाएगा। चार दिसंबर को दिल्ली से यहां पर बंद लिफाफों में नाम पहुंच जाएंगे, इसके बाद पांच दिसंबर से विर्नाचन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। बंद लिफाफे जिले के चुनाव अधिकारी जिलों में लेकर जाएंगे। लिफाफा खोलने के बाद जिनका नाम निकलेगा, प्रक्रिया के तहत सबसे पहले उनका नामांकन भरवाया जाएगा, इसके बाद दूसरे दिन उनके नाम का ऐलान किया जाएगा।
भाजपा का देशभर में संगठन चुनाव चल रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में पहले बूथ कमेटियां का चुनाव हुआ, इसके बाद मंडल अध्यक्षों का चुनाव किया गया। अब जिलाध्यक्षों का चुनाव होना है। इसके लिए सभी जिलों से दावेदारों के नाम कुशाभाऊ ठाकरे में मंगाकर 27 दिसंबर को प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन की उपस्थिति में तीन-तीन नामों का पैनल बनाया गया और इसको दिल्ली भेजा गया। 29 दिसंबर को दिल्ली में राष्ट्रीय नेताओं के साथ प्रदेश के पदाधिकारियों का पैनल पर मंथन किया गया, इसके बाद नाम फाइनल कर लिए गए हैं। अब वहां से नाम आने बाकी हैं। नाम आने के बाद चुनाव की प्रक्रिया होगी।
इसे भी पढ़ें...नौकरी जाने की आशंका : बीएड डिग्रीधारी सहायक शिक्षकों का भाजपा कार्यालय में हंगामा
नामांकन के दूसरे दिन होगी घोषणा
दिल्ली से बंद लिफाफों में नाम आने के बाद सभी जिलों के चुनाव अधिकारियों को लिफाफा सौंपा जाएगा। चुनाव अधिकारी अपने-अपने जिलों में जाएंगे और सबके सामने लिफाफा खोला जाएगा। उसमें जिनका नाम होगा, उनको प्रक्रिया के तहत नामांकन भरवाया जाएगा। नामांकन के बाद अगले दिन एक नामांकन होने पर उनको निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया जाएगा। राष्ट्रीय संगठन के निर्देश पर सभी बूथों इसके बाद मंडल अध्यक्षों का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया है। उसी तरह से अब जिलाध्यक्षों का चुनाव भी सर्वसम्मति से किया जा रहा है। हालांकि कुछ मंडलों में विवाद भी हुआ है, जिसके बाद वहां का चुनाव रद्द कर दिया गया है। अब जिलाध्यक्षों के नामों सामने आने के बाद ही मालूम होगा कि कहीं विवाद की स्थिति तो नहीं बनती है। जिलाध्यक्षों के लिए इस बार आयु सीमा 60 साल तय की गई है। इससे ज्यादा उम्र के किसी भी कार्यकर्ता को अध्यक्ष नहीं बनाया जाएगा।
