A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

रायपुर- 4 जून को रिजल्ट आने से पहले भाजपा बड़ी बैठक करने जा रही है। लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर यह अहम बैठक होगी। इस मीटिंग में सभी लोकसभा के प्रभारी, सह प्रभारी मौजूद रहने वाले हैं। इसके अलावा प्रदेश के सभी 11 लोकसभा क्षेत्रों का रिव्यू भी किया जाने वाला है। 

कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होगी बैठक

संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव यह मीटिंग लेने वाले हैं। प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर बैठक की जाएगी। आज दोपहर 2 बजे इस बैठक का आयोजन किया जाएगा। 

राजनीतिक दलों ने झोंकी ताकत 

लोकसभा चुनाव के लिए जहां एक तरफ भाजपा व कांग्रेस दोनों राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के अनियमित कर्मचारी महासंघ एवं कर्मचारी संगठन ने भाजपा को पूर्ण समर्थन देते हुए संघ सदस्यों के पूरे 2 लाख 80 हजार वोट भाजपा को देने का मन बना लिया है। 
सम्पूर्ण समर्थन

100 दिन के अंदर कमेटी गठित 

छत्तीसगढ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ एवं समस्त कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रवि गढ़पाले ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को लोकसभा चुनाव के लिये भाजपा को वोट देने का समर्थन पत्र लिखा है। उन्होंने इस पत्र में लिखा है कि, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा की घोषणा पत्र में मोदी के गारंटी के अनुसार 100 दिन के भीतर अनियमित कर्मचारियों के लिए कमेटी गठित की जाएगी. सरकार बनने के बाद इस वादे को पूरा कर दिया गया है। जिससे प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को विष्णु के सुशासन पर विश्वास है।

मोदी जी पर भरोसा

संघ के प्रदेश अध्यक्ष रवीगढ़ पाली ने इस मामले में कहा कि, संघ के सभी सदस्य भाजपा एवं प्रधानमंत्री मोदी पर अटल विश्वास करते हैं। भाजपा ने 100 दिन में कमेटी बनाने का वादा किया था, जो की बन चुकी है। हमें पूर्ण विश्वास है कि मोदी जी के तीसरे कार्यकाल में 100 दिन में बड़े निर्णय लेने की बात की है। जिसमें भारत के विकास के साथ-साथ, हम कर्मचारियों को भी भरोसा है क्योंकि, मोदी जी जो कहते हैं वह करते हैं।