11 हथियारबंद बदमाश पकड़े गए : बना रहे थे ATM लूटने की योजना.. पिस्टल, कई देशी कट्टे, तलवारें बरामद

All the accused arrested
X
गिरफ्तार सभी आरोपी
बिलासपुर में पुलिस ने ATM लूटने की तैयारी कर रहे 11 हथियारबंद बदमाशों को पकड़ा है। आरोपियों के पास से कई सामान भी बरामद किया है। 

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस ने एक बड़े चोर गिरोह के ATM लूटने की साजिश का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने शहर के एटीएम में डकैती की तैयारी कर रहे 11 हथियारबंद बदमाशों को पकड़ा है। इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 पिस्टल, 2 मैगजीन, 10 जिंदा कारतूस, 6 देशी कट्टे, 1 तलवार, 1 चाकू, 2 फरसा, 1 कार और 10 मोबाइल फोन बरामद किया है। इनमें से एक आरोपी मध्यप्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला और एसपी रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस ने ऑपरेशन स्ट्रीट के तहत आरोपियों को पकड़ा है। एसीसीयू बिलासपुर और थाना सिविल लाइन की टीम ने लगातार सूचना संकलन और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस ने जरहाभाठा जतिया तालाब के पास एटीएम को लूटने की तैयारी कर रहे 11 आदतन और शातिर बदमाशों को गिरफतार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं-

1. स्वराज कुर्रे उर्फ कांदा (19 वर्ष), मिनी बस्ती जरहाभाठा

2. राज उर्फ बडे सिदार (39 वर्ष), मिनी बस्ती जरहाभाठा

3. मनोज कोशले उर्फ महराज कोशले (42 वर्ष), मिनी बस्ती जरहाभाठा

4. दिलीप बंजारे (36 वर्ष), मिनी बस्ती जरहाभाठा

5. विकास उर्फ विक्की बंजारे (24 वर्ष), मिनी बस्ती जरहाभाठा

6. सुभाष कुर्रे उर्फ उडिया (22 वर्ष), मिनी बस्ती जरहाभाठा

7. रितेश उर्फ चिन्टू अग्रवाल (28 वर्ष), कम्पनी गार्डन के सामने

8. अश्वनी रात्रे उर्फ राजा (25 वर्ष), शिवनाथ मार्ग जरहाभाठा

9. विजय कुमार तौमर (62 वर्ष), नगोड़ सतना, मध्य प्रदेश

10. मोनू उर्फ पृथ्वी राज ठाकुर (27 वर्ष), नया बस स्टैण्ड तिफरा

11. सुमित जायसवाल उर्फ भोलू (34 वर्ष), जबड़ापारा सरकण्डा

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story