घर के दरवाजे पर अंदर से ताला लगाकर रह रहीं महिला फ्रिज का कंप्रेसर ब्लास्ट होने पर हादसे का शिकार हो गईं। 

बिलासपुर। घर के दरवाजे पर अंदर से ताला लगाकर रह रहीं महिला फ्रिज का कंप्रेसर ब्लास्ट होने पर हादसे का शिकार हो गईं। ब्लास्ट होने से घर के अंदर आग लग गई, जिसकी चपेट में आई महिला जिंदा जल गईं। 3 घंटे के अथक प्रयास से घर में लगी आग बुझाई जा सकी उसके बाद खिड़की तोड़कर महिला का शव बाहर निकालकर मरच्यूरी में रखवाया गया।

मृतिका के परिजन के बाहर होने से पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। सरकंडा टीआई प्रदीप आर्या ने बताया, लिंगियाडीह सांई मंदिर के बगल में रहने वाली जया अग्रवाल 55 साल घर में अकेले रहती थीं। रात में उन्होंने अंदर से दरवाजे में ताला बंद कर लिया था।

खिड़की तोड़कर अंदर घुसे
आग बुझाने के बाद अंदर से दरवाजा बंद होने पर पुलिसकर्मी खिड़की तोड़कर अंदर गए और दरवाजे का ताला तोड़ा। उसके बाद पुलिस अंदर गई। वहां महिला की लाश दिखी, पास में फ्रिज जलकर टूटा हुआ पड़ा था। बताया जाता है फ्रिज का कम्प्रेसर फटने से आग लग गई थी। अंदर से ताला बंद होने से महिला अंदर में फंस गईं और उनकी मौत हो गई है