पंकज गुप्ते- बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय रविवार को बिलासपुर पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि, आज बड़ा सौभाग्य का विषय है कि अरपा के पावन तट पर छत्तीसगढ़ के निर्माता, भारत रत्न, देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की मूर्ति का अनावरण हुआ है। साथ ही 26 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन हुआ है।
सीएम श्री साय ने कहा कि, ऐसे अवसर पर सबसे पहले अटल जी को नमन करते हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया तब से छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास हो रहा है। क्षेत्र के विधायक और पूर्व मंत्री के बहुत आभारी है कि ऐसे ऐतिहासिक कार्यक्रम में हमको बुलाए हैं। भगवान बिरसा मुंडा की चौराहे में मूर्ति लगेगी ये अपने आप ने बड़ी बात है।
नाइट लैंडिंग की सुविधा के लिए पीएम मोदी का जताया आभार
एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग पर उन्होंने कहा कि, बहुत दिनों से एक मांग थी कि बिलासपुर में नाइट लैंडिंग की सुविधा हो और इसकी प्रतीक्षा भी थी। आज वह व्यवस्था हो गई है। इसके लिए भारत सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उड्डयन मंत्री का आभार करते हैं। यहां से रात में लैंडिंग भी होगी और टेकऑफ भी होगा. लोगों को सुविधा मिलेगी। दिल्ली से अंबिकापुर अंबिकापुर से दिल्ली के लिए भी फ्लाइट शुरू हो रही है। उसका भी कल शुभारंभ हो रहा है, धीरे-धीरे सारी सुविधा मिलने लगेंगी।