टीम भाजपा में बड़ा बदलाव : श्रीवास्तव, भारती, रोहरा और वर्मा प्रदेश महामंत्री बनाए गए, संभाग प्रभारियों की भी नियुक्ति

BJP
X
छत्तीसगढ़ के कई पदाधिकारी बदले गए
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने अपनी नई टीम बनाई है। उनकी नई टीम में चार प्रदेश महामंत्री, तीन संभागों के प्रभारी और प्रदेश कार्य समिति के सदस्यों की भी हुई नियुक्ति हुई है।    

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। श्री देव ने अपनी नई टीम बनाते हुए चार नए महामंत्री बनाए हैं। संजय श्रीवास्तव प्रदेश महामंत्री बनाए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि, प्रदेश में विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी जीत के बाद तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को डिप्टी सीएम बना दिया गया। तब किरण देव की नियुक्ति बतौर प्रदेश अध्यक्ष की गई। तभी से उनकी टीम में बदलाव अपेक्षित था। आज उन्होंने जो नई टीम बनाई है उसमें संजय श्रीवास्तव के साथ ही राम जी भारती, जगदीश रोहरा, भरत लाल वर्मा प्रदेश महामंत्री बनाए गए हैं।

तीन नए संभाग प्रभारी बनाए गए

किरण देव ने राजा पांडेय को सरगुजा संभाग का प्रभारी बनाया है। अनुराग सिंह देव को बिलासपुर संभाग का प्रभारी बनाया है। वहीं रजनीश कुमार सिंह बस्तर संभाग के प्रभारी बनाए गए है। इनके अलावा विकास रंजन महतो प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं। प्रदेश कार्य समिति के सदस्यों की भी हुई नियुक्ति की गई है। देखिए पूरी सूची...

BJP
BJP FLAG
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story