गो तस्करों पर बड़ी कार्रवाई : कंटेनर में भरकर 100 गायें ले जाने के दो मुख्य आरोपी समेत कई हिरासत में

cow smugglers arrested
X
मृत गायें
गो तस्करी के मामले में दो मुख्य आरोपी समेत कई कोचियों को गिरफ्तार किया गया है। आज पुलिस मामले का खुलासा कर सकती है। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गो तस्करी के मामले में 2 मुख्य अंतर्राजीय आरोपी समेत कई अन्य कोचियों को हिरासत में लिया गया है। आज पुलिस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।

मिली जानकारी के अनुसार, गो तस्करी मामले में पुलिस ने दो मुख्य अंतर्राजीय आरोपी समेत कोचियों को गिरफ्तार किया है। आज पुलिस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है। बताया जा रहा है कि, तस्करी के दौरान 100 में से लगभग दर्जन भर गायों की मौत हो गई जबकि, 3 की हालत गंभीर है। पकड़े गए आरोपियों पर आमानाका थाने में गो तस्करी और धोखाधड़ी समेत कई मामले दर्ज हैं।

गोसेवको ने अपनी जान पर खेल कर पकड़ा था मवेशियों से भरा कंटेनर

बता दें कि, 14 फरवरी, बुधवार को गोसेवको ने अपनी जान पर खेल कर मवेशियों से भरे कंटेनर को पकड़ा था। कंटेनर में करीब 100 गायें मिली थीं, जिनमें से लगभग दर्जन भर गायों की मौत हो चुकी है, वहीं ज्यादातर बेहद कमजोर हो गई हैं। गायों से भरा कंटेनर अमानाका थाना क्षेत्र में पकड़ा गया था। इस बात की सूचना मिलने पर कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय मौके पर पहुंच थे। गोसेवकों के मुताबिक कंटेनर में चार लोग मौजूद थे। गोसेवकों ने जैसे ही कंटेनर को पकड़ा चारों मौके से भाग खड़े हुए। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी।

विधानसभा में उठा था गोतस्करी का सवाल

उधर इतनी बड़ी संख्या में गायोकी तस्करी की खबर से राजधानी में सनसनी फैल गई। बात विधानसभा तक पहुंच गई। कांग्रेस विधायक राम कुमार यादव ने शून्यकाल के दौरान गायों की बड़े पैमाने पर तस्करी के मामले को उठाया। उन्होंने सदन को सूचना दी कि, रायपुर में 100 गायों को कंटेनर से ले जाते हुए पकड़ा गया है। उनका कहना था कि, छत्तीसगढ़ पृथक राज्य बनने के बाद इतनी बउ़ी संख्या में गोतस्करी की यह पहली घटना है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story