बेमेतरा के पिपरिया गांव में बाबा बताकर महिला को झांसा दिया वैवाहिक जीवन की समस्या दूर करने के लिए महिला से लाखों रुपए की ठगी कर ली।

सूरज सिन्हा- बेमेतरा। साजा थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव में एक महिला के साथ तंत्र-मंत्र के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को बाबा बताकर महिला को झांसा दिया और उसके वैवाहिक जीवन की समस्या दूर करने का दावा किया। 

लाखों रुपये और जेवर की ठगी
आरोपी ने महिला से करीब 5 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख 63 हजार रुपये नकद ठग लिए। महिला को विश्वास दिलाया गया कि तंत्र-मंत्र से उसके पति के साथ संबंध में सुधार आ जाएंगे।

बिहार से आरोपी गिरफ्तार
पैसे और जेवर लेने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। काफी समय तक आरोपी का कोई पता नहीं चल पाया। लेकिन पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए आरोपी गोरखनाथ बाबा उर्फ रविन्द्र कुमार देव को बिहार से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

मंत्री का रिश्तेदार बताकर चार लोगों से 23 लाख की ठगी
वहीं 8 अप्रैल को रायगढ़ जिले में कृषि मंत्री का रिश्तेदार बताकर पति-पत्नी ने चार लोगों से करीब 23 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया था। नौकरी पाने की लालच में चार लोगों ने 23 लाख गंवा दिए। आधा पैसा लेने के बाद आरोपी पति-पत्नी ने घर बुलाकर उनको फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया था, लेकिन जब ज्वाइनिंग के लिए घुमाने लगा तो ठगी की आशंका हुई।

जानकारी के अनुसार रामभांठा निवासी समारु राम टंडन ड्राइवर का काम करता था। रायपुर के जय स्तंभ चौक में ग्राम भद्ररसी जिला महासमुंद निवासी कुमार राम ठाकुर और उसकी पत्नी सहोद्रा बाई ठाकुर से मुलाकात हुई थी। चर्चा के दौरान कुमार राम ठाकुर ने समारु को बताया कि वह प्रदेश के कृषि मंत्री राम विचार नेता का बहनोई है और उसका मंत्रालय में काफी जान पहचान है। 

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें।  यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)