सुशासन तिहार : बेमेतरा के सहसपुर गांव में उतरा मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर, हाई स्कूल- विद्युत सब स्टेशन बनाने की दी सौगात

CM Vishnudev Sai reached Sahaspur village
X
सहसपुर गांव पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय
सुशासन तिहार के दूसरे दिन सीएम विष्णुदेव साय का हेलीकॉप्टर बेमेतरा जिले के ग्राम सहसपुर में उतरा। मुख्यमंत्री ने गांव के पुराने बरगद की घनी छांव में चौपाल लगाई। बरगद के नीचे खाट पर बैठकर वे लोगों से संवाद कर रहे हैं। 

सूरज सिन्हा- बेमेतरा। सुशासन तिहार के दूसरे दिन मंगलवार को सीएम विष्णुदेव साय का हेलीकॉप्टर बेमेतरा जिले के ग्राम सहसपुर में उतरा। जहां ग्रामीणों ने फूल माला और चंदन- आरती के साथ उनका स्वागत किया। उन्होंने 13वीं- 14वीं शताब्दी में कवर्धा के फणीवंशीय राजाओं द्वारा निर्मित शिव मंदिर के दर्शन किये। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने गांव के पुराने बरगद की घनी छांव में चौपाल लगाई। बरगद के नीचे खाट पर बैठकर वे लोगों से संवाद कर रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सहसपुर गांव में हाई स्कूल, बिजली स्टेशन बनाने की घोषणा की। इसके साथ ही सहसपुर पर्यटन स्थल बनाने की भी बात कही।

सीएम ने कल किया था दो गांवों का निरीक्षण

उल्लेखनीय है कि, सीएम विष्णुदेव साय का औचक निरीक्षण पर कोरबा जिले के मदनपुर गांव पहुंचे थे। जहां श्रम मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायकों कटघोरा ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत किया। ग्रामीण मुख्यमंत्री के सामने अपनी बात रख रहे हैं। प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। सीएम विष्णुदेव साय का हेलीकॉप्टर अचानक मदनपुर गांव उतरा। शिविर के जरिए मुख्यमंत्री ग्रामीणों से रूबरू हुए। लोगों की समस्या सुनकर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से सरकार के डेढ़ वर्ष के कार्यकाल का फीडबैक लिया। समाधान शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं। सीएम के साथ मुख्यसचिव अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव सुबोध सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

करीगांव पहुंचे थे सीएम साय

इससे पहले सीएम विष्णुदेव साय का औचक निरीक्षण पर सक्ति पहुंचे थे। जहां करीगांव के महिलाओं ने उनकी आरती की, हल्दी चावल का तिलक लगाकर और कमल का फूल देकर स्वागत किया। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने खाट पर बैठकर ग्रामीणों से बातचीत करते हुए उनकी समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने भी मुख्यमंत्री के सामने अपनी बात रख रहे हैं। सीएम के साथ मौके पर आला- अधिकारी मौजूद है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story