छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में मधुमक्खियों के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई है। उसकी पत्नी और बेटा घायल बताए जा रहे हैं।

सूरज सिन्हा- बेमेतरा। बेमेतरा जिले के छेरकापुर से दुखद खबर मिली है। यहां मधुमक्खी के हमले से पिता की मौत हो गई वहीं पत्नी और बेटा घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि, तीनों खेत में काम करने गए थे, इसी बीच एक बाज ने मधुमक्खियों के छत्ते पर चोंच मार दिया। 

बाज के हमले से गुस्साई मधुमक्खियों ने पास के ही खेत में काम कर रहे पिता-पुत्र और महिला तीनों पर हमला कर दिया। दूर भागकर किसी तरह महिला और बेटे ने तो जैसे-तैसे मधुमक्खियों से पीछा छुड़ा लिया लेकिन 53 वर्षीय व्यक्ति उनके बीच फंस गया। मधुमक्खियों ने उसे इस कदर काटा कि, हास्पिटल पहुंचने के थोड़ी देर बाद ही उसकी मौत हो गई। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम छेरकापुर का है। 

.