हैवानियत : मासूम बच्ची से दरिंदगी, इलाज के दौरान बच्ची ने तोड़ा दम 

cims hospital bilaspur
X
सिम्स अस्पताल बिलासपुर
15 साल के लड़के ने मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 

संदीप करिहार- बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से गंभीर मामला सामने आया है। एक 15 साल के लड़के ने 3 साल की मासूम से दुष्कर्म किया। नाजुक हालत में उसे सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां पर इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है।

Angry people standing outside the hospital
अस्पताल के बाहर खड़े आक्रोशित लोग

मिली जानकारी के अनुसार, एक नाबालिग लड़के ने मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की। बच्ची को नाजुक हालत में सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।

विस्फोटक पदार्थ की चपेट में आने से बच्चा घायल

वहीं राजनांदगांव में फायरिंग रेंज में विस्फोटक पदार्थ की चपेट में आने से एक बच्चा घायल हो गया। घटना ग्राम तिलईरवार के पास स्थित फायरिंग रेंज की है। कुछ बच्चे खेलते-खेलते वहां पर पहुंच गए थे। इस दौरान वे हादसे का शिकार हो गए। बच्चे के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story