A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

देवेश साहू/ कुश अग्रवाल-बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में 10 जून को हुई आगजनी और हिंसा के बाद कलेक्ट्रेट के रेनोवेशन का कार्य पूर्ण हो चूका है। जहां कलेक्टर दीपक सोनी और एसपी विजय अग्रवाल ने सोमवार को संयुक्त जिला कार्यालय क़े सभाकक्ष में संयुक्त रुप से प्रेस को सम्बोधित किया। 

कलेक्टर ने कहा कि, आगजनी की घटना से अब तक क़े आकलन में करीब 12 करोड़ रुपए क्षति का अनुमान लगाया गया है। जिसमें संयुक्त जिला कार्यालय भवन, जिला पंचायत कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय, तहसील एवं पंजीयन कार्यालय भवन, वाहन, उपकरण, फर्नीचर आदि शामिल हैं। नगर में हुई अन्य क्षति का अकलन किया जा रहा है। घटना में वाहनों को हुई क्षति क़े लिए बीमा कंपनियों से राशि दिलवाया जा रहा है। जिसमें अब तक 7 -8 वाहन स्वामियों को बीमा राशि मिल चुकी हैं और करीब 23 प्रकरण प्रक्रियाधीन है। 

कलेक्ट्रेट रेनोवेशन का कार्य पूर्ण

उपद्रवियों ने 240 वाहन फूंके 

कलेक्टर श्री सोनी ने आगे कहा कि, घटना में लगभग 240 निजी और शासकीय वाहन क्षतिग्रस्त हुए है. जिनमे पूरी तरह से जले 31 निजी और शासकीय चार पहिया वाहन हैं, 60 दो पहिया वाहन, 27 क्षतिग्रस्त चार पहिया वाहन और लगभग 122 क्षतिग्रस्त दो पहिया वाहन शामिल हैं। जिन निजी वाहनों का बीमा नही हैं उनका मूल्यांकन कराया जा रहा है। घटना से पीड़ितों क़े शारीरिक- मानसिक स्वास्थ्य बेहतर करने पीड़ित राहत समिति बनाई गई है। दस्तावेज क्षति क़े लिए भी टीम बनाई गई है। पुलिस, आबकारी, जिला योजना एवं सांख्ययिकी विभाग में दस्तावेज पुर्निर्माण क़े काम भी शुरू हो गए हैं। कानून व्यवस्था दुरुस्त करने क़े लिए लगातर बैठक की जा रही है। अब तक चेम्बर ऑफ़ कामर्स, सिविल सोसाइटी, अशासकीय संगठन, कृषक संगठनो, पेट्रोल पम्प संचालकों क़े साथ बैठक कर शांति बहाली क़े लिए जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है तथा उपयुक्त क्षमता क़े सीसी टीवी कैमरा लगवाने कहा गया है।

सामाजिक संगठनों से बातचीत कर लिए जा रहे सुझाव 

उन्होंने आगे कहा कि, सामाजिक संगठनों से बातचीत कर जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने सहयोग और सुझाव लिया जा रहा है। जिला स्तरीय सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम भी बनाई गई है जो 24 घंटे निगरानी कर रही है। नाकारात्मक एवं भड़काऊ पोस्ट पर प्रतिबंधत्मक कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही एसडीएम और एसडीओपी क़े द्वारा शांति समिति की बैठक लेकर शांति व्यवस्था बनाये रखने क़े निर्देश दिए गए हैं। किराये पर दिए गए मकान और दुकान की सूची नजदीकी थाने को देने तथा ठेका श्रमिकों की सूची संबंधित विभाग को देने क़े निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने आगे कहा कि, जल्द ही मैदानी अमलों में सचिव, पटवारी, आरआई तथा सरपंचो की भी बैठक लेकर चर्चा की जाएगी। साथ ही उन्होंने जिले की बेहतर छवि क़े लिए मीडिया से सहयोग की अपील की।

एसपी बोले- हिंसा के बाद अब तक 138 आरोपी गिरफ्तार

इस मामले को लेकर एसपी विजय अग्रवाल ने कहा कि, घटना की सभी पहलुओं को समझने क़े लिए हर तरह से पूछताछ की जा रही है। अब तक 10 जून की घटना पर 13 अलग अलग एफआईआर दर्ज किए गए है साथ ही 138 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है। पोस्ट क़े सोर्स तक पहुंचा जा रहा हैं तथा एकाउन्ट ब्लॉक भी की जा रही है।