A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

रायपुर। बलौदाबाजार की हिंसा में करोड़ों का नुकसान हुआ, विरोध प्रदर्शन और आगजनी के दौरान आम लोगों से लेकर कलेक्ट्रोरेट ऑफिस में मौजूद कई कर्मचारी दहशत के बीच जैसे-तैसे अपनी जान बचाकर निकले। इतना ही नहीं दर्जनभर से ज्यादा पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है। अब इस घटना को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि, इस वारदात में सामाजिक नहीं, असामाजिक तत्वों का हाथ है। ये लोग छत्तीसगढ़ के नहीं, बल्कि बाहरी लग रहे हैं। करोड़ों का नुकसान हुआ है। नुकसान की भरपाई आरोपियों से ही कराई जाएगी। जांच में जिन-जिन लोगों का नाम सामने आएगा, सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

लोकतंत्र में एक सीमा होती है...ये अराजगता थी 

गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, न्यायिक जांच की घोषणा के बाद समाज के लोगों ने संतुष्टि जाहिर की थी। योजनाबद्ध तरीके से हाथ में पेट्रोल की बोतल, डंडे लाठी के साथ लोग नजर आ रहे थे। 9 दिन 9 रात इसी जगह पर आंदोलन किया गया। लेकिन अंदर तक कोई नहीं गया था। क्योंकि हमें अपनी सीमा के बारे में अच्छे से पता है। लोकतंत्र में एक सीमा होती है। इसके आगे अराजकता होती है। श्री शर्मा ने कहा कि, सुंदर बिल्डिंग जला दी, किसी को क्या मिला? जिसकी भी यह हरकत है, कोई बख्शा नहीं जाएगा। 

कांग्रेस की मानसिकता अब भी नहीं बदली- साव

वहीं इस घटना को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि, राज्य सरकार ने घटना को बेहद गंभीरता से लिया है। इस घटना को लेकर राज्य सरकार ने कड़ी कार्रवाई भी की है। इधर, कांग्रेस नेताओं की भूमिका को लेकर कहा कि, कांग्रेस ने पांच साल प्रदेश में अराजकता फैलाकर रखी थी। अब भी कांग्रेस नेता उस मानसिकता से बाहर नहीं आए हैं। कांग्रेस नेताओं ने पर्दे के सामने और पीछे रहकर भूमिका निभाई है। हालांकि इस मामले में जांच की जा रही है और इसपर सख्त कार्रवाई होगी। सरकारी संपत्ति को जो नुकसान हुआ उसकी भरपाई होकर रहेगी। 

अपनी गलती छिपाने के लिए कांग्रेस पर आरोप लगा रहे- डहरिया 

बलौदाबाजार हिंसा को लेकर BJP ने कांग्रेस पर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया है। जिसको लेकर पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने पलटवार करते हुए कहा कि, सरकार कानून व्यवस्था की स्थिति संभालने में फेल हो गई है। इसलिए अपनी गलती को छुपाने के लिए कांग्रेस पर दोष मढ़ रहे हैं। जबकि सभा में कांग्रेस के ही नहीं BJP नेता भी मौजूद थे। बिना जांच किए BJP के लोग आरोप लगा रहे हैं। जो लोग घटना के वक्त मौजूद नहीं थे। उनपर भी मामले दर्ज किए गए हैं। दोषियों को पकड़ा जाए, निर्दोष लोगों पर कार्रवाई बर्दाश्त नहीं करेंगे।