बलौदाबाजार । पलारी नगर पंचायत अध्यक्ष गोपी साहू की माताजी श्रीमती तारा देवी साहू का सोमवार 20 अप्रैल शाम करीब 4:30 बजे रायपुर के एक निजी अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे नगर में शोक की लहर फैल गई।
जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक
स्वर्गीय तारा देवी साहू के निधन पर क्षेत्रीय विधायक संदीप साहू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर सहित कई जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सभी ने शोक-संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
परिवार में तीन पुत्र और एक पुत्री
परिवार में उनके तीन पुत्र—घनश्याम साहू, गोपी साहू और चंदन साहू तथा एक पुत्री कल्पना साहू हैं।
आज होगा अंतिम संस्कार
मंगलवार 21 अप्रैल को उनका अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम में किया जाएगा। निधन के बाद से ही नगर और आसपास के क्षेत्रों से लोग पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं और परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं।
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)