Logo
राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा के प्रथम बलौदाबाजार आगमन पर शहर और गांवों में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उत्साह के साथ किया अभिनंदन।

कुश अग्रवाल - बलोदाबाजार। प्रदेश के बलौदा बाजार में आज शाम छत्तीसगढ़ से भाजपा की नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा के प्रथम आगमन पर उत्साह देखने लायक रहा। शहर में कई स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।

सुहेला क्षेत्र के गांवों में भी मिला जोरदार स्वागत
राज्यसभा के लिए हाल ही में निर्वाचित हुईं लक्ष्मी वर्मा बलौदा बाजार पहुंचने से पहले सुहेला क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर चुकी थीं। यहां ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें पारंपरिक तरीके से स्वागत करते हुए सम्मानित किया। उनका गृह ग्राम मुड़पार सुहेला ब्लॉक में होने से स्थानीय लोगों में उनके प्रति विशेष जुड़ाव और उत्साह देखने को मिला।

वरिष्ठ नेताओं ने किया अभिनंदन
बलौदा बाजार पहुंचने पर पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष आनंद यादव, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया।

लक्ष्मी वर्मा ने जताया शीर्ष नेतृत्व का आभार
अपने संबोधन में लक्ष्मी वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा संगठन महासचिव नितिन नवीन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के सहयोग से ही एक छोटे से गांव की कार्यकर्ता को ये बड़ा अवसर मिला है।

कार्यकर्ता देव तुल्य हैं- वर्मा
उन्होंने विशेष रूप से बलौदा बाजार जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देते हुए कहा कि यहां के कार्यकर्ता उनके लिए “देव तुल्य” हैं, जिनकी मेहनत और समर्पण से संगठन मजबूत बनता है।

7