बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक वारदात सामने आई है। जहां एक 11 साल की मासूम बच्ची आइसक्रीम खरीदने के लिए दुकान लेने गई थी। लेकिन तभी एक दुकानदार ने बच्ची को अकेला पाकर उसे अपने घर के अंदर खींच लिया। अंदर ले जाकर आरोपी ने बच्ची के साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ शुरू कर दी।
बच्ची ने पूरी ताकत लगाकर खुद को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया और वहां से भाग निकली। घर पहुंचकर उसने परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई, जिसके बाद गुस्साए ग्रामीण और परिजन सीधे थाने पहुंचे। पुलिस ने बिना देरी किए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे पकड़ लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने दी मामले की जानकारी
इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि, जैसे ही हमें शिकायत मिली तो हमने टीम बनाकर ने आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया। मासूम बच्चों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
ग्रामीणों ने की फासी देने की मांग
इस घटना के बाद ग्रामीणों ने मांग की है कि ऐसे अपराधियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए जल्द से जल्द सजा दी जाए ताकि भविष्य में कोई ऐसी हिम्मत न कर सके। वहीं पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे धैर्य रखें और कानून को अपना काम करने दें।
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)