राहुल भूतड़ा- बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पतंग उड़ाने के दौरान दूसरी कक्षा का छात्र हादसे का शिकार हो गया। जहां पड़ोसी की दो मंजिला छत से गिरकर 7 वर्षीय हर्ष कुमार की मौत हो गई है। बालक अपने अन्य साथी के साथ वासुदेव सोनकर की छत में पतंग उड़ा रहा था।
आपको बता दें कि, बालोद थाना क्षेत्र नेवारीकला गांव की यह पूरी घटना है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकला था। मासूम स्कूल न जा दूसरे के छत में पतंग उड़ा रहा था। पतंग उड़ाने के दौरान पैर फिसलने से छत से गिरा हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया है।
पिकअप पलटने से दो महिलाओं की मौत
बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशी के माहौल को मातम में बदल दिया। नामकरण (छट्ठी) कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रही महिलाओं से भरी पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर और दो मासूम बच्चों सहित 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।