कांग्रेस ने जगदलपुर सिटी और बेमेतरा के जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी है। पीसीसी चीफ दीपक बैज की अनुमोदन के बाद सूचियां जारी कर दी गई है। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने जगदलपुर सिटी और बेमेतरा के जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी है। पीसीसी चीफ दीपक बैज की अनुमोदन के बाद सूचियां जारी कर दी गई है। जगदलपुर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य द्वारा प्रस्तावित जिला कार्यकारिणी और बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशीष छाबड़ा द्वारा भेजी गई कार्यकारिणी सूची को स्वीकृति देकर संबंधित जिलों को भेज दी गई है। 
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकित सिंह गेदू ने निर्देश दिए हैं कि, अनुमोदित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को सूचित कर संगठन के कार्यक्रमों को तेजी देने के लिए जरुरी कार्रवाई की जाए। सूची में कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव और कार्यकारिणी सदस्यों के नाम शामिल किए गए हैं। पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए यह नई कार्यकारिणी गठित की गई है।