Logo
अम्बिकापुर में सरगुजा ओलंपिक में रेफरी और खिलाड़ियों के बीच मैच के दौरान लड़ाई हो गई। लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

संतोष कश्यप- अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में सरगुजा ओलंपिक में रेफरी और खिलाड़ियों के बीच मैच के दौरान लड़ाई हो गई। बताया जा रहा है कि मैच के दौरान खिलाड़ी को बाहर करने को लेकर विवाद हुआ था। लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

अम्बिकापुर शहर के गांधी चौक स्थित इंडोर स्टेडियम में कबड्डी का मैच चल रहा था। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि, मैच के दौरान रेफरी ने एक प्लेयर को बाहर जाने के लिए कहा। तभी दोनों के बीच बहस हो गई और एक- दूसरे को धक्का देने लगे। जिसके बाद दोनों तरफ से लोग आमने- सामने आ गए। हालांकि, विवाद किस बात को लेकर हुआ इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। 

सीएम साय ने सरगुजा ओलंपिक का किया था उद्घाटन 
उल्लेखनीय है कि, दो दिन पहले सीएम विष्णु देव साय ने शनिवार को सरगुजा ओलंपिक 2026 के उद्घाटन किया था। उन्होंने कहा कि, माँ महामाया की पवित्र भूमि में सरगुजा ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। माँ महामाया की कृपा पूरे छत्तीसगढ़ में बनी रहे। बस्तर में ओलंपिक हो रहा था और सरगुज़ा में नही हो रहा था तो इधर के लोग उदास थे। हमने निर्णय लिया कि, सरगुज़ा में भी सरगुज़ा ओलंपिक हो। 

7