अंबिकापुर के ग्राम भीठीकला में रविवार की रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में स्कॉर्पियो ने तीन महिलाओं को कुचल दिया था। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया। 

आशीष कुमार- बतौली। अंबिकापुर के ग्राम भीठीकला में रविवार की रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में स्कॉर्पियो ने तीन महिलाओं को कुचल दिया था। इस हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने अंबिकापुर- बिलासपुर मार्ग को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग पर अड़े हुए हैं। जहां प्रशासन की टीम के साथ पुलिस द्वारा ग्रामीण जनों को समझाने में लगे हुए है। बीती रात तीनों महिलाओं के परिजन को तत्काल सहायता राशि 25- 25 हजार प्रशासन द्वारा प्रदान किया गया था। 

मिली जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर से बिलासपुर मार्ग में ग्राम भीठी कला साफ्ताहिक बाजार आए रामबाई, मुन्नीबाई, श्यामपति को बाजार से घर वापसी के दौरान तेज रफ्तार वाहन ने शराब के नशे में कुचल दिया। भागते हुए वह सामने से आ रहे ट्रेलर से जा टकराया। जिसके बाद ग्रामीणों ने चालक की जमकर पिटाई की। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को अपने कब्जे में ले लिया। 

ग्रामीणों ने सड़क को किया जाम 
सोमवार की सुबह 11 बजे से ग्रामीणों ने NH 130 अंबिकापुर बिलासपुर मार्ग में बैठ मुआवजा पर अड़े हुए है। जहां लगातार प्रशासन की टीम द्वारा समझाइश दी जा रही है। लेकिन मौके पर अब तक जाम की स्थिति बनी हुई है। जिससे यात्री बस घूमकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें।  यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)