A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

गणेश मिश्रा-बीजापुर। उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी सॉफ्टबॉल महिला चैंपियनशिप का आयोजन होने वाला है। इस प्रतियोगिता के लिए बीजापुर जिले के 3 महिला सॉफ्टबॉल खिलाड़ियों का चयन किया गया है। तीनों खिलाड़ी शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर की टीम से हैं। 

बता दें कि, यह प्रतियोगिता पंजाब के फगवाड़ा में लवली प्रोफेशनल युनिवर्सिटी  में 4 से 8 जून तक आयोजित होगी। इसमें बीजापुर जिले के शासकीय वेंकटराव कॉलेज के 3 खिलाड़ी ज्योति हेमला रेणुका उद्दे, कविता हेमला और दंतेवाड़ा शासकीय महेंद्र कर्मा महाविद्यालय से मांडवी शांति,  भुक्ष्मी मौर्य, साम कती दुर्गेश्वरी, भारती कुजाम ममता, धृतिण निषाद, पुनम भारती, प्रिती पटेल चयनित की गई हैं। 

पहली बार यूनिवर्सिटी गेम्स खेलेगी बस्तर यूनिवर्सिटी की महिला सॉफ्टबॉल टीम 

वहीं युनिवर्सिटी टीम के मैनेजर शासकीय दंतेवाड़ा कॉलेज के स्पोर्ट्स ऑफिसर मारूति नंदन मरकाम हैं। पहली बार बस्तर यूनिवर्सिटी की महिला सॉफ्टबॉल टीम यूनिवर्सिटी गेम्स में खेलने जाएंगे। जिला कलेक्टर अनुराग पांडे और जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार प्रभारी खेल अधिकारी कॉलेज के प्राचार्य खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाइयां दी हैं। खिलाड़ियों के साथ जिले के श्रम निरीक्षक और बीजापुर स्पोर्ट्स अकादमी के अंतरराष्ट्रीय कोच सोपान कर्णेवार भी मौजूद थे, जिन्होंने समस्त जानकारी दी।