सियासी सरगर्मी : अलका लांबा बोलीं- लोकसभा चुनाव में 4 महिलाओं को मैदान में उतारेगी कांग्रेस

Alka Lamba (File Photo)
X
पहले सिर्फ 2 महिलाएं मैदान में उतारी गई थीं। लेकिन इस बार...
राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कांग्रेस प्रत्याशियों को लेकर बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि, पहले सिर्फ 2 महिलाएं मैदान में उतारी गई थीं। लेकिन इस बार...

रायपुर- लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सरगर्मियां तेज हो गई है। इसी बीच महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कांग्रेस प्रत्याशियों को लेकर बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि, पहले सिर्फ 2 महिलाएं मैदान में उतारी गई थीं। लेकिन इस बार 4 महिलाएं चुनाव में खड़ी होंगी। दरअसल, महिला कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने रायपुर में आकर मीडिया से बातचीत की और यह अहम सूचना सभी को दी है।

ईडी लगातार हमारे नेताओं को टारगेट कर रही...

जांच एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर अलका ने कहा कि, ईडी लगातार हमारे नेताओं को टारगेट कर रही है। राहुल गांधी से 55 घण्टे पूछताछ की गई थी। ईडी, सीबीआई, आईटी के जरिए उन्हें परेशान किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में भी चुनाव से पहले ईडी पहुंची, जहां चुनाव हो रहा है, वहां ईडी पहुंच रही है।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा...

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कहा कि, 5 दिनों तक छत्तीसगढ़ में यह यात्रा चलेगी, जो प्रदेश के 7 जिलों से होकर गुजरने वाली है। साथ ही कहा कि, भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत बेहद अच्छी रही है। लेकिन असम पहुंचते ही विवाद शुरू हो गया, राहुल गांधी को मंदिर जाने से रोका गया, छात्रों से भी मिलने नहीं दिय गया। हालांकि असम की जनता की वजह से यात्रा सम्पन्न हो गई।

दुष्कर्म मामले में पीएम जवाब दें...

महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था, बलात्कार जैसे पर पीएम कुछ नहीं बोलते, वाराणसी में दुष्कर्म मामले में पीएम को जवाब देना चाहिए। इन आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हो रही, इसके बावजूद पीएम मोदी चुप हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story