A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
कसडोल। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में बारनवापारा अभ्यारण्य में तीन हाथी और 1 बाघ घूम रहा है। ये सभी जानवर विचरण करते-करते देवपुर परिक्षेत्र में पहुंच गए हैं। बीती रात को ग्रामीणों ने देवगढ़ घाट के पास1 बाघ और हाथी को विचरण करते देखा है। इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को उनसे दूर रहने की समझाइश दी गई।
दरअसल, बारनवापारा अभ्यारण्य के देवपुर परिक्षेत्र में 3 दंतैल हाथी और 1 बाघ विचरण कर रहा है। 1 हाथी ME (नवागांव, अचानकपुर) क्षेत्र, 1 हाथी ME 3 (भिंभौरी, फुरफूंदी) क्षेत्र और 1 हाथी बल्दाकछार परिक्षेत्र और उससे लगे निगम क्षेत्र में विचरण कर रहा है। बलौदाबाजार वनमण्डल के अन्तर्गत बाघ भी पिछले 3 माह से बल्दाकछार परिक्षेत्र और निगम क्षेत्र में नियमित रूप से विचरण कर रहा है।
वन विभाग ने जारी किया अलर्ट
ग्रामीणों ने बीती रात को देवगढ़ घाट के पास 1 बाघ को देखा गया है। इसकी जानकारी मिलने पर वन विभाग ने क्षेत्र में सघन गश्त कर बाघ विचरण की पुष्टी की गई है। इसके बाद वन विभाग की टीम ने देवपुर परिक्षेत्र सभी ग्रामीणों 3 दंतैल हाथियों और बाघ से दूर रहने की अपील की गई।
बाघ और हाथियों पर रखी जा रही निगरानी
वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को कहा कि, अगर क्षेत्र में कोई वन्यप्राणी विचरण कर रहा है तो इसकी जानकारी वन विभाग को दीजिए। अपराधिक गतिविधि अवैध हूकिंग, शिकार या अन्य कोई भी कृत्य पाये जाने पर विभाग द्वारा कड़ी कार्यवाही की जावेगी । विचरण कर रहे हाथियों और बाघ पर वन विभाग की टीम निगरानी कर रही है।
