बजट सत्र का 12वां दिन : सदन में गूंजेगा बिरनपुर हत्याकांड का मुद्दा, भाजपा और कांग्रेस के विधायक प्रस्तुत करेंगे याचिकाएं

cg assembly
X
छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज 12वां दिन है। विधायक के रूप में पहली बार ईश्वर साहू बिरनपुर हत्याकांड का मुद्दा उठाएंगे। रायपुर नगर निगम में आज महापौर एजाज ढेबर बजट पेश करेंगे।

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज 12वां दिन है। विधायक के रूप में पहली बार ईश्वर साहू बिरनपुर हत्याकांड का मुद्दा उठाएंगे। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर ध्यानाकर्षण लाएंगे। बता दें कि, बिरनपुर में ईश्वर साहू के बेटे की हत्या हुई थी।

प्रश्नकाल में PWD, वन, राजस्व विभाग के सवाल पूछे जाएंगे। भाजपा और कांग्रेस के विधायक कई याचिकाएं प्रस्तुत करेंगे। राजिम माघी पुन्नी मेला समेत 3 अहम विधेयक पेश किया जाएगा।

रायपुर नगर निगम में पेश होगा बजट

रायपुर नगर निगम में आज महापौर एजाज ढेबर बजट पेश करेंगे। सुबह 11 बजे सामान्य सभा की कार्रवाई शुरू होगी। सामान्य सभा में 1 घंटे का प्रश्नकाल होगा। 1800 करोड़ से अधिक राशि का बजट होगा। मेयर एजाज ढेबर के इस कार्यकाल का यह अंतिम बजट होगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story