17 साल की लड़की ने लगाई फांसी : देर रात कमरे में लटका मिला शव, दरवाजा तोड़कर अंदर गए परिजन

symbolic picture
X
प्रतीकात्मक चित्र
बिलासपुर में 17 साल की लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर रात उसने अपने कमरे में दुपट्टे से फांसी लगा ली। 

बिलासपुर। बिलासपुर में 17 साल की लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर रात उसने अपने कमरे में दुपट्टे से फांसी लगा ली। परिजनों ने हथौड़े से दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतारा। अभी तक सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका के चाचा दिनेश राव शनिवार रात 11.30 बजे अपनी भाभी अनिता के घर गया था। वहां पर डिनर के बाद वह बच्चों और अपनी भाभी से बात करने लगा। इसके बाद वह जाने के लिए घर से बाहर निकला। उसकी नजर दूसरे कमरे की खिड़की पर पड़ी जहां उसकी बड़ी भतीजी रिया पंखे से लटक रही थी। तभी उसने शोर मचाकर बाकी लोगों को बुलाया। परिजनों ने मिलकर हथौड़े से कमरे का दरवाजा तोड़ा और अंदर गए। जब तक वे रिया को पंखे से नीचे उतारते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

जांच के बाद खुलेगा आत्महत्या का राज

रविवार की सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाया इसके बाद परिजनों को सौंप दिया। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि, डिनर के बाद रिया अपने कमरे में गई थी। तब तक तो वह बिलकुल ठीक थी फिर न जाने अचानक क्या हुआ जो उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कहा जांच के बाद ही मामले का खुलासा होगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story