नवनिर्मित कन्वेंशन हॉल की सीलिंग गिरी: एक महीने पहले सीएम साय ने किया था लोकार्पण, ठेकेदार और अफसरों पर उठ रहे सवाल

Newly built Ahilyabai Holkar Convention Hall
X

देवी अहिल्याबाई होलकर कन्वेंशन हॉल की टूटी हुई सीलिंग  

कोरबा में देवी अहिल्याबाई होलकर कन्वेंशन हॉल का बड़े हिस्से का सीलिंग भरभराकर गिरा। कुछ महीने पहले सीएम विष्णुदेव साय ने लोकार्पण किया था।

उमेश यादव - कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में स्थित देवी अहिल्याबाई होलकर कन्वेंशन भवन की सीलिंग भरभराकर गिर गई है। हाल ही में सीएम विष्णुदेव साय ने इस भवन का लोकार्पण किया था। घटना के बाद लगभग 17 करोड़ की लागत से निर्मित इस भवन की गुणवत्ता और निर्माण कार्य में हुए कथित भ्रष्टाचार पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।


यह घटना लोकार्पण के मात्र एक महीने के भीतर हुई है। जिससे पूरे मामले में ठेकेदार की लापरवाही और अधिकारियों की मिलीभगत की बू आ रही है।कन्वेंशन भवन का निर्माण कई सालों के बाद पूरा हो पाया था। जिसके बाद स्वयं सीएम विष्णुदेव साय ने इसका लोकार्पण किया था। इस घटना ने जिला प्रशासन और निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिया है।


कलेक्टर ने कही जांच की बात
हादसे के बाद अफसरों और ठेकेदार संदेह के घेरे में है। क्या अधिकारियों की शह पर गुणवत्ता से समझौता किया गया और भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया।मामले में कलेक्टर अजीत वसंत ने कहा है कि, विभाग को सुधार और जांच हेतु निर्देशित किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को समस्या का समाधान करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए जाएंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story