बालोद पहुंचे नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन: भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, बोले- मजबूती से करेंगे काम

BJP state general secretary
X

प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन का स्वागत करते हुए भाजपा कार्यकर्ता

भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन कार्यभार संभालने के बाद पहली बार बालोद पहुंचे। जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

राहुल भूतड़ा- बालोद। बालोद जिले में भाजपा ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय में बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। इसी के साथ ही आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन कार्यभार संभालने के बाद पहली बार बालोद पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य तरीके से उनका स्वागत किया।

भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने रायपुर कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। इसके बाद जैन पहली बार बालोद पहुंचे। इस दौरान यशवंत जैन ने कहा कि, बालोद जिले के साथ- साथ पूरे प्रदेश में भाजपा मजबूती के साथ काम कर रही है। विधानसभा में कमल नहीं है वहां भी आने वाले चुनाव में कमल खिलाने का काम किया जाएगा।

छात्र राजनीति से हुई शुरुआत
छात्र राजनीति से अपने जीवन की शुरुआत करने वाले यशवंत जैन पूर्व में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के सदस्य रह चुके हैं। संगठन में उनकी पकड़ हमेशा से मजबूत मानी जाती है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story