सुरक्षाबलों से जान बचाकर भागे नक्सली: भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियार और गोला-बारूद भी छोड़ गए, देखिए VIDEO

हथियार और विस्फोटक सामान बरामद
इमरान खान- नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के घने जंगलों में सुरक्षाबलों की टीम लगातार माड़ बचाओ अभियान चला रही है। इस दौरान शुक्रवार को सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबलों की भीषण गोलाबारी से दहशत में आकर नक्सली अपना सारा सामना छोड़कर जान बचाकर भाग खड़े हुए। बाद में सर्चिंग करने पर मुठभेड़ स्थल से LMG, AK-47 (त्रिची), इंसास, SLR, स्टेनगन, जैसे अत्याधुनिक हथियारों सहित भारी मात्रा में BGL सेल, डेटोनेटर, कार्डेक्स के साथ 300 से अधिक सामग्री जब्त की है।
मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को 24 अगस्त को माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी। इसके बाद सूरक्षाबलों की एसटीएफ, डीआरजी और बीएसएफ जवानों की संयुक्त टीमों ने इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान सुरक्षाबलों और माओवादी के बीच मुठभेड़ हुई। वहीं मुठभेड़ में हथियारबंद सीनियर कैडर माओवादी भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और आवश्यक दैनिक उपयोगी सामग्री छोड़ कर भागे गए। सुरक्षा बलों की इस कार्यवाही से नक्सलियों को भारी मनोवैज्ञानिक तथा रणनीतिक क्षति होने के साथ-साथ उन्हें यह साफ संदेश गया है कि अब माओवादी माड़ के किसी क्षेत्र में सुरक्षित नहीं है, उनके आश्रय स्थल सिमटते जा रहे है। अब नक्सल मुक्त बस्तर की परिकल्पना साकार रूप ले रही है।
नारायणपुर जिले के घने जंगलों में सूरक्षाबलों की टीम लगातार मानसून ऑपरेशन चल रही है। इसी दौरान भारी मात्रा अत्याधुनिक हथियार बरामद किया गया है. @NarayanpurDist #Chhattisgarh #naxalites #Monsoon #Weapons pic.twitter.com/Iee64od05L
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) August 29, 2025
नक्सल विरोधी अभियान में बरामद सामग्री:-
01. 7.62 mm LMG मय मैग्जीन - 01 नग।
02. 51 mm मोटार्र- 01 नग।
03. टिर्ची असाल्ट रायफल मय मैग्जीन 01 नग।
04. 7.62 mm एसएलआर.- 01 नग।
05. 5.56 mm इंसास मय मैग्जीन -01 नग।
06. स्टेन गन मय मैग्जीन - 01 नग।
07. 9mm पिस्टल मय मैग्जीन - 02 नग।
08. देशी कट्टा - 02 नग।
09. 315 का जिंदा कारतूस - 10 राउण्ड ।
10. बीजीएल लांचर - 08 नग।
11. 303 रायफल - 03 नग।
12. 303 बट ब्रोकन - 01 नग।
13. 12 बोर - 04 नग।
14. 12 बोर बैरल - 08 नग।
15. भरमार बंदूक - 49 नग।
16. बीजीएल सेल बड़ा - 23 नग।
17. बीजीएल सेल मीडियम - 63 नग।
18. बीजीएल सेल छोटा -14 नग।
19. देशी हैण्ड ग्रेनेड- 08 नग।
20. हैण्ड ग्रेनेड - 01 नग।
21. तीर बम ब्रोकन - 08 नग।
22. कार्डेक्स वायर लाल रंग - 02 बंडल ।
23. सेप्टी फ्युज - 141 बंडल ।
24. 3ज्वाइंट पाइप 5 फीट 01 सेट।
25. गार्मीन जीपीएस - 01 नग।
26. गोल प्लेट- 16 नग।
27. डेटोनेटर इलेक्ट्रानिक - 05 नग ।
28. फोर व्हीलर रिमोट स्वीच -02 बैटरी, स्वीच - 04 नग।
29. नक्सल साहित्य
नारायणपुर जिले के घने जंगलों में सूरक्षाबलों की टीम लगातार मानसून ऑपरेशन चल रही है। इसी दौरान भारी मात्रा अत्याधुनिक हथियार बरामद किया गया है. @NarayanpurDist #Chhattigarh #SecurityForce pic.twitter.com/RH6MNYauQK
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) August 29, 2025
शांति कायम करना ही हमारा लक्ष्य : रोबिनसन गुरिया
एसपी नारायणपुर रोबिनसन गुरिया (भा.पु.से.) ने कहा कि- अबूझमाड़ दुर्गम जंगल एवं विकट भौगोलिक परिस्थतियों में रहने वाले मूल निवासियों को नक्सलवादी विचारधारा से बचाना और उन्हें माओवादी सिद्धांतो के आकर्षण से बाहर निकालना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है, ताकि क्षेत्र में विकास एवं शांति कायम हो सके। हम सभी नक्सली भाई-बहनों से अपील करते हैं कि उनका बाहरी लोगों की भ्रामक बातों और विचारधारा को त्याग कर शासन की आत्म समर्पण पुर्नवास नीति को अपनाकर समाज की मुख्यधारा से जुड़कर हथियार एवं नक्सलवाद विचारधारा का पूर्णतः त्याग एवं विरोध करें। अब समय माड़ को वापस उसके मूलवासियों को सौंप देने का है जहाँ वे निर्भीक रूप से सामान्य जीवन व्यतीत कर सके।
माओवादी संगठन को बड़ी क्षति : सुन्दरराज पी.
पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी. (भा.पु.से.) ने कहा कि- वर्ष 2025 में माआवेादी संगठनों के शीर्ष नेतृत्व को सुरक्षा बलों के द्वारा भारी क्षति पहुंचाई गई है। प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादियों संगठन के पास अब हिंसा छोड़कर आत्मसमर्पण करने के अलावा और कोई विकल्प नही बचा है। अतः माओवादी संगठन से अपील है कि वे तत्काल हिंसात्मक गतिविधियों को छोड़कर समाज की मुख्य धारा में जुड़ें।
