मोहला में मारे गए विजय रेड्डी पर चार राज्यों में घोषित था ईनाम: कुल मिलाकर 90 लाख का ईनामी था, पाकिट से मिली पत्नी की फोटो

विजय रेड्डी की तस्वीर और नक्सली हथियार बरामद
एनीशपुरी गोस्वामी - मोहला। नक्सल उन्मूलन अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार शाम मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मदनवाड़ा थाना क्षेत्र के रेतेगांव कारेकट्टा पहाड़ में डीआरजी जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है।

दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का सदस्य और आरकेबी डिवीजन कमेटी का संस्थापक विजय रेड्डी मारा गया। रेड्डी पर छत्तीसगढ़ में 25 लाख, आंध्र प्रदेश में 20 लाख, तेलंगाना में 20 लाख और महाराष्ट्र में 25 लाख। कुल 90 लाख रुपए का इनाम घोषित था। विजय रेड्डी की पत्नी रूपी उर्फ माधवी रेड्डी, मंडा क्षेत्र के मेडकी एलोएस कमांडर की फोटो विजय रेड्डी की जेब से मिली है।

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मदनवाड़ा थाना क्षेत्र के रेतेगांव कारेकट्टा पहाड़ में डीआरजी जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, 90 लाख के ईनामी विजय रेड्डी और 25 लाख के लोकेश सलामे मारे गए...@MMACDistrict_CG #Chhattisgarh #Naxal #drg pic.twitter.com/B631vpTlKX
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) August 14, 2025
नक्सली नेटवर्क लगभग समाप्ति की ओर
वहीं दंडकारण्य डिवीजन कमेटी कमांडर लोकेश सलामे के ऊपर छत्तीसगढ़ में 10 लाख तथा महाराष्ट्र में 16 लाख रुपए कुल 25 लाख रुपए का ईनाम घोषित था। इन माओवादियों के दो शीर्ष नेताओं के खात्मे से मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, महाराष्ट्र के गढचिरौली तथा कांकेर बस्तर के बीहड़ों मे नक्सली साम्राज्य को लगभग खत्म माना जा रहा है।
