तेंदुए ने किया बछड़े का शिकार: गर्दन छोड़कर शरीर का पूरा खाया, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

अंबागढ चौकी में एक तेंदुए ने एक बछड़े का शिकार कर लिया
X

तेंदुए ने किया बछड़े का शिकार

अंबागढ चौकी नगर के समीपस्थ ग्राम पांगरी में एक किसान के बछड़े को तेंदुआ के द्वारा शिकार करने का मामला सामने आया है।

एनिशपुरी गोस्वामी- मोहला। छत्तीसगढ़ के मोहला, मानपुर- अम्बागढ़, चौकी जिले में वन्यजीवों की लगातार गतिविधियां बढ़ रही हैं। इसी कड़ी में बुधवार की देर रात अंबागढ चौकी नगर के समीपस्थ ग्राम पांगरी में एक किसान के बछड़े को तेंदुआ के द्वारा शिकार करने का मामला सामने आया है।

उल्लेखनीय है कि, देर रात मानपुर विकासखंड के कोहका थाना अंतर्गत आमाकोड़ो जंगल में एक जोड़ी जंगली हाथी के महाराष्ट्र की ओर से प्रवेश हुआ था। जो रातों-रात जिले का बॉर्डर क्रॉस कर बस्तर कांकेर जिले की ओर आगे बढ़ गये है। इसी तरह 9 जुलाई को अंबागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम आटरा में जंगल से भटककर तेंदुआ एक किसान की बड़ी में पूरी रात दुबका रहा। इन सब घटनाक्रम के बीच जिले के फॉरेस्ट अमला वन्य जीवों को लेकर अलर्ट मोड पर ही था। इसी दौरान ग्राम पांगरी में किसान जयराम यादव के घर बड़ी में एक तेंदुआ ने बछड़ा की बीती रात शिकार कर दिया है। बताया गया कि, तेंदुए ने सर का हिस्सा छोड़कर पूरा का पूरा बछड़ा को अपने हलक में ले लिया है। अज्ञात तेंदुआ का घटना स्थल पर पद मार्ग भी मिला है।

वन विभाग द्वारा करायी जा रही मुनादी
अंबागढ़ चौकी के फॉरेस्ट एसडीओ महेंद्र सिरदार ने कहा कि, पागरी गांव में एक किसान के बछड़े को तेंदुए शिकार किया है। जिसको लेकर विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। पागरी के आसपास के गांव में मुनियादी कराई जा रही है। महेंद्र सिरदार एसडीओ फॉरेस्ट अंबागढ़ चौकी

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story