जनपद उपाध्यक्ष शंकर तिवारी पर गिरी गाज: भाजपा ने 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित, अवैध वसूली और ब्लैकमेलिंग के लगे आरोप

District Vice President
X

मोहला- अंबागढ़ चौकी जनपद उपाध्यक्ष शंकर तिवारी 

मोहला- अंबागढ़ चौकी जनपद उपाध्यक्ष शंकर तिवारी को भाजपा ने 6 साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

एनिशपुरी गोस्वामी- अंबागढ़ चौकी। छत्तीसगढ़ के मोहला- अंबागढ़ चौकी जनपद उपाध्यक्ष शंकर तिवारी को भाजपा ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। तिवारी पर पद का दुरूपयोग करते हुए अवैध वसूली और ब्लैकमेलिंग करने के आरोप लगे हैं। जिसके बाद पार्टी ने अब यह एक्शन लिया है।

दरअसल, जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष नेता शंकर तिवारी को भाजपा प्रदेश महामंत्री पवन साय ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इस संबंध में भाजपा ने आदेश भी जारी कर दिया है। आदेश में अंकित है कि पार्टी के तरफ से अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ जाकर चुनाव लड़ने के चलते उपाध्यक्ष को 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया गया है।


क्या है पूरा मामला
शंकर तिवारी ने अपने ही पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष से अवैध वसूली की है। ब्लैकमेलिंग की शिकार हुई कोरचाटोला की महिला सरपंच कौड़ीकसा भाजपा मंडल की उपाध्यक्ष के पद पर है। जिसके बाद महिला सरपंच और भाजपा मंडल उपाध्यक्ष नीलिमा ठाकुर ने जिला भाजपा अध्यक्ष को लिखित शिकायत की। इस दौरान नीलिमा ठाकुर ने सबूत के तौर पर ऑडियो,वीडियो क्लिप भी प्रेषित किया है।

मानसिक रूप से करने थे प्रताड़ित- सरपंच
कोरचाटोला की प्रधान नीलिमा ठाकुर ने शिकायत मे कहा है कि, अंबागढ़ चौकी जनपद उपाध्यक्ष शंकर तिवारी बीते कई दिनों से 70 हजार रुपए की मांग कर रहा हैं। वह इस ब्लैकमेलिंग से मानसिक रूप से प्रताड़ित हो गई है। उपाध्यक्ष ने फिर से तत्काल 40 हजार की मांग पर 4 अगस्त को जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी के परिसर में 15 हजार नगद लिया था।

नोटिस तलब कर 5 दिनों के भीतर मांगा जवाब
इस ब्लैकमेलिंग और वसूली से जुड़े मामले के उजागर होने के बाद अंबागढ चौकी क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई है। जिला भाजपा की ओर से जनपद उपाध्यक्ष शंकर तिवारी को नोटिस तलब कर 5 दिनों के भीतर जवाब मांगा गया था। वहीं सरपंच के वसूली के शिकायत पर मामले की जांच चल रही हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story