अमरकंटक से कांवड़ लेकर निकलीं भावना बोहरा: पंडरिया पहुंचने पर विधायक का हुआ भव्य स्वागत

रकंटक से भोरमदेव मंदिर तक कांवड़ पदयात्रा
X

 विधायक भावना बोहरा अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक कांवड़ पदयात्रा

मुखर वक्ता और भाजपा की पंडरिया से विधायक भावना बोहरा मां नर्मदा के उद्गम स्थल से जल लेकर भारमदेव तक की पदयात्रा पर हैं।

संजय यादव- कवर्धा। छत्तीसगढ़ के पंडरिया विधानसभा से भाजपा की विधायक भावना बोहरा अमरकंटक से पवित्र मां नर्मदा का जल लेकर भोरमदेव मंदिर तक कांवड़ लेकर 151 किलोमीटर लंबी पदयात्रा पर निकली हैं।

शुक्रवार की सुबह पाँचवें दिन सैकड़ों की संख्या में साथी कांवड़ियों के साथ भावना बोहरा पंडरिया पहुँचीं। यहां पहुंचने पर नगरवासियों ने हर चौक-चौराहे पर उनका भव्य स्वागत किया। बरसते पानी के बीच कांवड़ियों और उनका स्वागत करने वालों का उत्साह इस दौरान देखते ही बन रहा था। प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ विधायक भावना बोहरा और उनके साथ सैकड़ों कांवड़िये लगातार आगे बढ़ रहे हैं।

जलेश्वर महादेव का जलाभिषेक के बाद भोरमदेव में समापन
बता दें, यह यात्रा माँ नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक से शुरू हुई है, जो घने जंगलों, पहाड़ी रास्तों और उफनती नदियों-नालों को पार करते हुए आज पंडरिया पहुँची है। यह पवित्र यात्रा अब जलेश्वर महादेव डोगरिया में जलाभिषेक के बाद भोरमदेव मंदिर में समापन की ओर बढ़ रही है।

विधायक टोप्पो निकले बनारस से
वहीं सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो अपने 120 से अधिक साथियों के साथ बनारस से 425 किलोमीटर तक पदयात्रा करते हुए अंबिकापुर के लिए निकल गए हैं। उन्होंने सावन महीने में भगवान भोलेनाथ को गंगाजल चढ़ाने के लिए यह पदयात्राा शुरू की है। मिली जानकारी के मुताबिक, विधायक रामकुमार टोप्पो हर साल बनारस जाते हैं और वहां अस्सी घाट से गंगाजल लेकर साथी कांवड़ियों के साथ पैदल ही कांवड़ लेकर मैनपाट के लिए निकलते हैं। मैनपाट पहुंचकर यहां चोरकी पानी नामक जगह पर भगवान शंकर का जलाभिषेक करते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story