CG News: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने खेत में 'बिन्डा' उखाड़ा, लोगों ने समझा रोपाई! ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े खेत में कुर्सी पर बैठकर धान का थरहा निकालते हुए
रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने खेत में धान का "बिन्डा" (रोपाई से पहले उखाड़ने की प्रक्रिया) करते हुए अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। पारंपरिक ग्रामीण वेशभूषा में कुर्सी पर बैठकर काम करती मंत्री को देखकर कई लोगों ने इसे "धान रोपाई" समझ लिया और ट्रोल करने लगे। अब मंत्री ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा - "कांग्रेसियों को खेती-बाड़ी की समझ नहीं है, मैं किसान की बेटी हूं।
सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगे लोग
सोशल मीडिया पर इस तस्वीर के आते ही कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता उन्हें इन तस्वरों को लेकर ट्रोल करने लगे। लोग तरह- तरह के फनी रिएक्शन देने लगे। अब मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कांग्रेसियों और ट्रोलर्स को जवाब दिया है।
कांग्रेसी क्या जानें कैसे होती है खेती : लक्ष्मी राजवाड़े
खेतों में रोपा लगाते हुई तस्वीरों पर उन्होंने कहा कि, मैं किसान की बेटी हूं और लंबे समय से खेती करती आ रही हूं। रोपा लगाना और बिन्डा उखाड़ना क्या होता है, यह कांग्रेस नहीं जानती। कुर्सी में बैठकर बिन्डा उखाड़ने की परंपरा है। किसान सुविधानुसार बिन्डा उखाड़ते हैं। कोई कुर्सी में तो कोई मछीया में बैठकर बिन्डा उखाड़ते हैं। रोपा कैसे लगाते हैं मैं कांग्रेस के लोगों को अच्छे से समझा दूंगी। कांग्रेस इसे बेवजह का मुद्दा बना रही है। किसान की बेटी के लिए इस तरह की टीका- टिप्पणी करना कांग्रेस को शोभा नहीं देता है।
