पुण्यतिथि पर सर्व समाज ने मिनीमाता को किया याद: समाधि स्थल पर जलाए गए 1000 दीए

पुण्यतिथि पर सर्व समाज ने  मिनीमाता को किया याद : समाधि स्थल पर जलाए गए 1000 दीए
X

सर्व समाज ने मिनीमाता जी की समाधि स्थल पर जलाए गए 1000 दीए

छत्तीसगढ़ के प्रथम महिला सांसद ममतामयी मिनीमाता जी की पुण्यतिथि के अवसर पर सर्व समाज ने उनके गृह ग्राम अगमधाम खंडुवा समाधि स्थल पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

चन्द्रप्रकाश टोंडे - सिगमा। छत्तीसगढ़ के प्रथम महिला सांसद ममतामयी मिनीमाता जी की पुण्यतिथि के अवसर पर सर्व समाज ने उनके गृह ग्राम अगमधाम खंडुवा समाधि स्थल पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। समाधी स्थल पर 1000 दीप जलाए गए। अगमधाम खंडुवा के आस-पास में रहने वाले लोगों बड़ी संख्या में श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया गया। वहीं इस अवसर लोगों ने ममतमयी मिनीमाता जी के विचारों और उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यो के बारे में जानकारी दी गई।

बता दें कि, ममतमयी मिनीमाता जी सांसद थी। तब सब समाज को साथ लेकर चलते थी। मानव हित व समाज हित का कार्य किया है जिसे हम कभी भुल नहीं सकते हैं। माता जी कांग्रेस पार्टी के बडे नेता थे। ममतामयी मिनी माता जी कांग्रेस पार्टी से लगातार 5 बार सांसद रहे थे। मानव समाज के लिए कार्य किया था अगमधाम खंडुवा पुरी मिनी माता जी का गृहग्राम है। क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के बडे-बडे नेता, विधायक हैं मगर आज तक कोई मिनीमाता जी को श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचे है। जिससे लोगोें में नाराजगी हैं।


दीपक साहू ने जलाऐ याद 1000 दीए
सामाजिक कार्यकर्ता दीपक साहू ने भी ममतामयी मिनीमाता जी को याद कर 1000 दीप प्रज्ज्वलित किया। ममतामयी मिनीमाता जी के द्वारा किए गए कार्यो के बारे में जानकारी दी गई।


ये लोग रहे मौजूद
इस मौंके पर सिमगा जनपद सभापति चंदप्रकाश टोंडे, जनपद सदस्य जितेन्द्र बंजारे, जनपद प्रतिनिधि विष्णु कोसले, जनपद सदस्य सुरेश साहु, सरपंच लोमन घृतलहरे, सरपंच रामचुरावन साहु, खेमराज घिदोडे, अगम दास दिवाकर, भीम आर्मी, सतनाम युवा संगठन के सदस्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर ममतामयी मिनी माता जी को याद किया। समस्त ग्राम वासी बडी संख्या में उपस्थित रहें थे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story