स्मार्ट सुरक्षा की सौगात: सीएम ने किया इंटिग्रेटेड पुलिस नियंत्रण कक्ष का लोकार्पण, 17 प्रमुख स्थलों पर होगी निगरानी

उद्घाटन करते हुए सीएम साय
राहुल यादव - लोरमी। छत्तीसगढ़ में अब स्मार्ट सुरक्षा का नया अध्याय शुरू हो चुका है। 19 मई, सोमवार को सुशासन तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं केंद्रीय मंत्री तोखन साहू द्वारा मुंगेली जिले के इंटिग्रेटेड पुलिस नियंत्रण कक्ष का भव्य लोकार्पण किया गया।
17 प्रमुख एवं संवेदनशील जगहों पर लगेंगे कैमरे
इस नियंत्रण कक्ष को 33.15 लाख रुपए की लागत से तैयार किया गया है, जो जिले में सुरक्षा व्यवस्था को एक नई दिशा देगा। मुंगेली के 17 महत्वपूर्ण चौंक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थलों पर 62 हाई-टेक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जो नियंत्रण कक्ष से 24x7 रियल-टाइम निगरानी में सक्षम हैं। उन्नत तकनीकों से सुसज्जित पुलिस कंट्रोलरूम पुलिस के कार्याें को त्वरित और प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होगी।
मुंगेली जिले में 19 मई, सोमवार को सुशासन तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं केंद्रीय मंत्री तोखन साहू द्वारा इंटिग्रेटेड पुलिस नियंत्रण कक्ष का भव्य लोकार्पण किया गया... @MungeliDist @Chhattisgarh pic.twitter.com/Ny0bGOLrua
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) May 21, 2025
स्मार्ट टेक्नोलॉजी सुशासन की रीढ़ बनेगी - सीएम साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, यह प्रणाली केवल निगरानी तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर की कानून व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और आपातकालीन प्रतिक्रिया को भी मजबूती प्रदान करेगी। स्मार्ट टेक्नोलॉजी सुशासन की रीढ़ बनेगी।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, मुंगेली विधायक पुन्नू लाल मोहले, सचिव पी. दयानन्द, बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन, आईजी डॉ. संजीव शुक्ला, कलेक्टर कुन्दन कुमार, एसपी भोजराम पटेल सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
