प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता की प्रेस कान्फ्रेंस: सांसद पांडेय बोले- राष्ट्रहित के प्रति कांग्रेस पार्टी गंभीर नहीं

पत्रकारों से संवाद करते हुए सांसद संतोष पाण्डेय
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के मुख्य प्रवक्ता और सांसद संतोष पाण्डेय ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने संसद की कार्यवाही और पास हुए बिलों को लेकर जानकारी साझा की। साथ ही सदन में कांग्रेस के आचरण को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने यह भी कहा कि, भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा पर सदन में चर्चा हुई।
पाण्डेय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा- कांग्रेस हमेशा अपने स्वार्थ सिध्दी के लिए ही सदन में चर्चा पर शामिल नहीं होती है। यह लोकतंत्र के लिए सही नहीं है, हम जब प्रतिपक्ष में थे सार्थक चर्चाओं से सदन की गरिमा को और मजबूत बनाकर राष्ट्र हित में अपनी महत्ती भूमिका निभाते रहे। आगे पाण्डेय ने कहा- कांग्रेस सदन में हो रहे गंभीर चर्चाओं में हिस्सा लेने के बजाय अपने कथित प्रयासों से देश को भ्रमित करने का काम करती है जिसे देश की जनता भलिभांति समझती है।
12 विधेयक हुए पारित
सांसद पाण्डेय ने कहा कि, संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चला। इस दौरान कुल 21 बैठकें हुईं, सत्र में 14 विधेयक लोकसभा में पेश किए गए। एक विधेयक वापस लिया गया और 12 विधेयक लोकसभा पारित हुए। इस दौरान विपक्ष ने सदन चलने नहीं दिया। बार-बार के व्यवधानों के चलते सदन का सत्र प्रभावित रहा। जिसमें 130 घंटे के कुल समय में से केवल 37 घंटे ही कार्यवाही हो पाई।
रायपुर। सांसद संतोष पाण्डेय ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। लोकसभा की कार्यवाही को लेकर की चर्चा। @RaipurDistrict #Chhattisgarh @santoshpandey44 pic.twitter.com/0NcJD98QLR
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) August 22, 2025
कई अहम विधेयक हुए पारित- संतोष पाण्डेय
सांसद पाण्डेय ने कहा कि, लोकसभा में मानसूत्र के दौरान कई अहम विधेयक पारित किए गए, जिनमें आयकर (संशोधन) विधेयक 2025, राष्ट्रीय खेल संचालन विधेयक 2025, ऑनलाइन गेमिंग (प्रोत्साहन और विनियमन) विधेयक 2025, सहित कुल 12 विधेयक को संयुक्त समिति को सौंपा गया। उन्होंने कहा कि, यह सभी विधेयक राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण फैसले होंगे।
