रायगढ़ और राजनांदगांव में खूब बिकी जमीन: रजिस्ट्री की कमाई में रायपुर पिछड़ा, दंतेवाड़ा सबसे पीछे

रायगढ़ और राजनांदगांव में खूब बिकी जमीन : रजिस्ट्री की कमाई में रायपुर पिछड़ा, दंतेवाड़ा सबसे पीछे
X

पंजीयन भवन ( फाइल फोटो )

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों को वित्तीय वर्ष 2024-25 में रजिस्ट्री से होने वाली आय का लक्ष्य दिया गया था। जिसमें रायगढ़ और राजनांदगांव में खूब जमीन बिक्री हुई।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी जिलों को वित्तीय वर्ष 2024-25 में रजिस्ट्री से होने वाली आय का लक्ष्य दिया गया था। इसके तहत प्रदेश में दो जिले ही ऐसे हैं, जिन्होंने न केवल लक्ष्य को हासिल किया, बल्कि उस लक्ष्य से ज्यादा आय भी प्राप्त किया है। इनमें रायगढ़ को 172 करोड़ रुपए का लक्ष्य दिया गया था। इसके एवज में 253 करोड से अधिक की आय हुई है, जो लक्ष्य से 47 प्रतिशत ज्यादा है। दूसरे नंबर पर राजनांदगांव जिला रहा, जिसे 140 करोड़ रुपए के लक्ष्य की तुलना में 141 करोड़ से अधिक की आय हुई है। इस तरह लक्ष्य से 1.29 प्रतिशत अधिक आय हुई है। रायपुर जिले में भी इस बार रजिस्ट्री से जमकर आय हुई है। लेकिन लक्ष्य से पिछड़ गया है और 90.12 प्रतिशत ही आय कर पाया। सबसे कम रजिस्ट्री दंतेवाड़ा जिला में हुई है जो आय में लक्ष्य के 75 प्रतिशत तक भी नहीं पहुंच पाया।

प्रदेश में 32 सौ करोड़ का मिला था लक्ष्य, हासिल किया 2966 करोड़
विभागीय आकड़ों के अनुसार पंजीयन विभाग की ओर से सभी जिलों को पिछले वर्ष से इस बार रजिस्ट्री से होने वाली आय का लक्ष्य बढ़ाकर दिया गया था। इसके तहत प्रदेशभर में 32 सौ करोड़ रुपए का लक्ष्य रखा गया था। इस लक्ष्य की तुलना में 2966 करोड़ 16 लाख 10 हजार रुपए की आय हुई है, जो लक्ष्य से 7.31 प्रतिशत कम है। हालांकि वित्तीय वर्ष 2023-24 की तुलना में इस वर्ष 18.36 प्रतिशत अधिक आय हुई है।

रायपुर को मिला था 1226 करोड़ का टारगेट
रायपुर जिले को विभाग की ओर से 1226 करोड़ रुपए का टारगेट मिला था। इसके एवज में 1104 करोड़ 83 लाख 44 हजार रुपए की आय हुई है, जो लक्ष्य से 9.88 प्रतिशत कम है। हालांकि वित्तीय वर्ष 2023-24 में 956 करोड़ 11 लाख रुपए का टारगेट मिला था, वहीं इस वर्ष 270 करोड़ रुपए अधिक टारगेट दिया गया था। इस तरह वर्ष 2024 में टारगेट जरूर पूरा नहीं हो पाया है, लेकिन वर्ष 2023 की तुलना में इस बार 15.56 प्रतिशत ज्यादा आय हुई है।

मार्च में पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 56 करोड़ ज्यादा आय
मार्च में हर बार सबसे ज्यादा रजिस्ट्री होती है। इससे आय भी इस माह ज्यादा होती है। वित्तीय वर्ष 2023 के मार्च की बात करें तो उस माह में प्रदेश में 410 करोड़ 36 लाख रुपए से ज्यादा की आय हुई थी, वहीं वर्ष 2024 के मार्च में यह आय बढ़कर 466 करोड़ 5 लाख रुपए पहुंच गई। इस तरह इस वर्ष 13.57 प्रतिशत अधिक आय हुई है।

जिलेवार रजिस्ट्री का लक्ष्य एवं आय का विवरण (राशि करोड़ में)

शहर

लक्ष्य

आय

प्रतिशत

रायपुर

1226110490.12

बिलासपुर

37330882.72

दुर्ग

43740495.54

राजनांदगांव

140141101.29

जांजगीर-चांपा

12810783.78

रायगढ़

172253147.21

सरगुजा

847792.09

बस्तर

484493.28

कोरबा

533972.24

धमतरी

605084.88

बलौदाबाजार

836983.37

मुंगेली

474495.17

बेमेतरा

918392.19

बालोद

645891.70

गरियाबंद

201892.32

महासमुंद

615794.05

कवर्धा

524893.36

जशपुर

141181.54

कोरिया

181690.76

कांकेर

201789.74

दंतेवाड़ा

9673.53


WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story