सुशासन तिहार: विधायक चन्द्राकर ने 8.30 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण-शिलान्यास

विधायक अजय चन्द्राकर
यशवंत गंजीर- कुरूद। नगर पंचायत कुरूद में सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर का समापन हुआ। नगर के विभिन्न वार्डों में हुए करीब 8 करोड़ 30 लाख के विभिन्न विकास कार्यो का मुख्य अतिथि विधायक अजय चन्द्राकर ने लोकार्पण एवं शिलान्यास कर कहा कि, प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन की लहर है। विकास कार्यो की निरन्तरता बनाई रखने आप सब की भागीदारी आवश्यक है।
शनिवार को मंगल भवन परिसर में आयोजित समाधान शिविर में प्राप्त कुल 15 सौ 69 आवेदनों में से परिषद से संबंधित 7 सौ 81 आवेदन का निराकरण किया गया। साथ ही नगर के 16 शौचालयों का जीर्णोद्धार कर सुव्यवस्थित किया गया है। जिसकी देख रेख के लिए कर्मचारी की नियुक्ति किए जाने की घोषणा की गई। साथ ही नगर विकास में हुए करोड़ों के विकास कार्यो का मुख्य अतिथि विधायक चन्द्राकर ने लोकार्पण-शिलान्यास कर जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आगमन पर उनके स्वागत के लिए धमतरी रवाना हो गये। तत्पश्चात महिला बाल विकास विभाग द्वारा अन्न प्रासन्न, गोदभराई, नोनी सुरक्षा योजना के तहत चेक वितरण, सफाई कर्मियों, प्रतिभावान बच्चों, पत्रकारों का शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
आदर्श शहर बनाने सामुदायिक सहभागिता जरूरी
इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर ने कहा कि नगरवासियों को आज करोड़ो के विकास कार्यो की सौगात विधायक चंद्राकर के माध्यम से मिली है।हमारा परिषद जनसुविधाओ और उनकी अपेक्षा के अनुरूप इसी तरह कार्य करती रहेगी और अब नगर पालिका बनने की ओर अग्रसर हो रहे हैं। इस दिशा में सभी नागरिकों की भी सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि शपथग्रहण के बाद हमने सौ दिन का टारगेट 90 दिनों में ही पूरा कर सरकार को रिपोर्ट भेज दी है। हमें नगर को आदर्श रुप विकसित करना है, दलगत विचारों से परे रहते हुए हम सभी को स्मार्ट सिटी की तरह विकास गढ़ना होगा। साथ ही समाजिक बुराईयों के खिलाफ एकजुटता दिखानी होगी।
सराहे गए काम
विशिष्ट अतिथि पूर्व नपं. अध्यक्ष निरंजन सिन्हा एवं अधिवक्ता एलपी गोस्वामी ने परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यो की प्रशंसा करते हुए अजय के विकास रथ को आगे बढ़ाने सामुदायिक सहभागिता दिखाने की बात कही। विशिष्ट अतिथि के तौर पर राईस मिलर अनिल चन्द्राकर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष देवव्रत साहू, नेता प्रतिपक्ष डुमेश साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहू, विधायक प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर, समाजसेवी मालक राम साहू, सुरेश अग्रवाल, भोजराज चन्द्राकर, मूलचंद सिन्हा, व्यापारी संघ अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा, सहित समस्त पार्षद गण मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रभात बैस ने किया।
इनकी रही मौजूदगी
इस अवसर पर सभी पार्षदगण, तहसीदार दुर्गा साहू, सीएमओ महेंद्र राज गुप्ता, इंजीनियर सिन्हा, समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, भाजपा के नेता-कार्यकर्ता, महिला मोर्चा के पदाधिकारीगण, महिला कमांडो, मितानिन बहनें, मीडिया, युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं, व्यापारी संघ के सदस्यों सहित संघ-संगठन के समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS