कोतबा में भव्य दुर्गा उत्सव की तैयारी: 5 हज़ार से अधिक भक्त महाआरती में होंगे शामिल, बैठक में की गई चर्चा

बैठक में शामिल हुए लोग
मयंक शर्मा - कोतबा। छत्तीसगढ़ के धर्म नगरी कोतबा में नवरात्र अनोखी और भव्य तरीके से मनाई जाती है। यहां कई दशक से एक ही स्थान तिलगोड़ा प्रांगण पंडाल में माता विराजमान होती हैं। यहां 9 दिनों तक माता दुर्गा की विधिविधान से पूजन-हवन किया जाता है। क्षेत्र के 21 से अधिक गांवो के 5000 से अधिक भक्त एक साथ महाआरती में शामिल होते हैं। यह आयोजन न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि क्षेत्र में एकता की मिसाल बन गया है।
इस आयोजन के संचालन के लिए समिति का गठन कर अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित पदाधिकारी न बनाकर पूरा नगर के स्वयंसेवक कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्यो का प्रभार लेकर आयोजन को भव्य बनाते हैं। पूरे क्षेत्र में केवल एक ही जगह दुर्गा पूजन का आयोजन भक्ति भाव के साथ संपन्न होता है।
इन चीज़ों पर हुई चर्चा
इस वर्ष आयोजित सार्वजनिक दुर्गा पूजन समारोह, रावण दहन और दशहरा पर्व सहित नवरात्र महोत्सव के सफल आयोजन के लिए नगरवासी एकजुट हो कर बैठक किए। इस अवसर पर सेठ गोपीराम धर्मशाला में आयोजित बैठक में भारी संख्या में नगरवासी, भक्त और श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से विभिन्न कार्यों के लिए नगरवासियो मे से विभिन्न व्यक्तियों को अलग-अलग कार्यों के प्रभार दिए गए। जिसमें भंडार कक्ष, वित्तीय प्रभार, स्थापना स्थल व्यवस्था प्रभार, प्रसाद वितरण प्रभार, संरक्षक और यजमान का मनोनयन किया गया। टेंट और साउंड के लिए चर्चा की गई।
सामूहिक रूप से होता है आयोजन
उल्लेखनीय है कि, पहले कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी किसी भी प्रकार के समिति के पदाधिकारियों का गठन नहीं किया गया, बल्कि सामूहिक रूप से समस्त नगरवासी ही आयोजन की बागडोर संभालेंगे। सभी ने संकल्प लिया कि, शक्ति स्वरूपा मां जगदंबा भवानी की सेवा और पूजन महोत्सव को विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जाएगा।
बैठक में हुए ये लोग शामिल
इस बैठक में प्रमुख रूप से सुखसागर अग्रवाल, सुमित शर्मा, सुरेश अग्रवाल, नवरंग अग्रवाल, विजय शर्मा, अजय शर्मा, ललित अग्रवाल, राधेश्याम अग्रवाल , बसंत गुप्ता, महेश अग्रवाल, खुशीराम शर्मा, आनंद शर्मा, मनीष अग्रवाल, सांवरिया, राजेश अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, जयंत शर्मा, छोटू शर्मा, सुनील शर्मा, संतोष गुप्ता, अग्रसेन बेहरा, पवन शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष हितेंद्र सिंह, पार्षद पंकज शर्मा, पार्षद सुमित शर्मा, उमाशंकर भगत,अजय गुप्ता, धरम साहू, टीनू शर्मा, बसंत शर्मा, मयंक शर्मा, योगेंद्र शर्मा, अनुराग शर्मा, विक्की शर्मा, कैलाश शर्मा, साहिल शर्मा, संस्कार अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, नवीन शर्मा, गौरी साहू, कमल शर्मा, के एन पटेल, सत्यनारायण पटेल,विजय शंकर चौधरी जी, मोहन बंजारा,सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। नगरवासियों ने बताया कि, सामूहिक सहयोग से धार्मिक पर्व को पूर्णता प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह आयोजन नगर की आस्था व एकता का प्रतीक बनेगा।
